Search

 
 
 

कोडरमा SP कुमार गौरव को मानवाधिकार ने भेजा समन

 
Koderma: कोडरमा SP कुमार गौरव को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली ने समन भेजा है. साथ ही आयोग के समक्ष उपस्थित होकर जवाब देने को कहा है. दरअसल एसपी पर गलत कामों में पुलिसकर्मियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है. बता दें कि, 10 फरवरी 2023 को डोमचांच थाना की पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने डोमचांच के ढोढाकोला पंचायत गई थी. जहां आरोपी नहीं था. जिसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी समिदा खातून और उसके बच्चे की पिटाई की थी. साथ ही पुलिस वालों ने महिला की नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत की थी. जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित महिला ने एसपी से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. जिसके बाद महिला ने कोडरमा न्यायालय में पुलिसकर्मी के खिलाफ केस किया. जिस पर न्यायालय ने 14 जुलाई 2023 को संज्ञान लिया. वहीं दूसरा मामला डोमचांच थाना कांड संख्या 126/21 का है. इस केस के अधिकारी सतबीर सिंह ने इस कांड के आरोपी श्यामदेव पासवान की बेरहमी से पिटाई की थी. जिसके बाद एसपी को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली से सशर्त समन इन दोनों मामलों में जारी किया गया है.

मानवाधिकार आयोग ने पहली बार किसी पुलिस को भेजा समन

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली वाद संख्या 2045/34/12/2022 श्यामदेव पासवान के साथ मारपीट मामले में आयोग ने एसपी से जांच रिपोर्ट तलब किया था, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट आयोग को नहीं सौंपा, जिसके बाद आयोग ने संज्ञान लेते हुए 17 अगस्त को एसपी को आयोग के समक्ष उपस्थित होने से संबंधित समन जारी किया है. वहीं एक दूसरा वाद संख्या 198/34/12/2023 समिदा खातून मामले में भी समय पर जांच रिपोर्ट नहीं देने पर आयोग ने 24 अगस्त को आयोग के समक्ष उपस्थित होने का समन जारी किया है. बता दें कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा पहली बार किसी पुलिस को इस तरह का समन दिया गया है. वहीं कोडरमा पुलिस के खिलाफ वहां के स्थानीय लोगों ने प्रतिवाद मार्च भी निकला है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किये हैं.   इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-dengue-patients-found-in-the-district-45-confirmed-so-far-in-july/">जमशेदपुर

: जिले में मिले डेंगू के दो मरीज, जुलाई में अब तक 45 की पुष्टि
[wpse_comments_template]               
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही