Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हास्य योग गुरु ने IIT के बच्चों को बताये स्ट्रेस कम करने के तरीके

Ranchi : खंडेलवाल क्लासेज रांची में निदेशक केके खंडेलवाल के अनुरोध पर रविवार को हास्य योग गुरु अजीत कुमार ने विश्व हास्य दिवस पर आईआईटी की तैयारी कर रहे बच्चों को हास्य योग की कई क्रियाएं कराई. सभी छात्र छात्राओं के तनाव को कम करने प्रयास किया गया. सभी बच्चों ने भरपूर हास्य योग का आनंद लिया. कुमार ने हास्य योग की विशेषता बताते हुए हमेशा हंसते मुस्कुराते हुए पढ़ाई करने की सलाह दी, ताकि सकारात्मक ऊर्जा मिलने से बच्चे पढ़ाई ठीक से कर सकें. इस कार्यक्रम की शुरुआत योग गुरु सूरज व हास्य साधक जेएन गुप्ता ने संयुक्त रूप से गायत्री मंत्र से किया. भारत के हास्य गुरु जितेन कोही के मार्गदर्शन में "हंसता भारत स्वस्थ भारत" का संदेश के साथ देश विदेश में हास्य योग क्रियाएं निःशुल्क कराई जा रही है. श्री कुमार ने प्रणाम हास्य, शिकायत, प्रशंसा, पंछी, बैलून, बेली, लस्सी, फोटो फ्रेमिंग, शाबसी, सेल्फी आदि कई हास्य क्रियाएं कराई. बता दें कि श्री कुमार को 23 मार्च को पुणे में आयोजित राष्ट्रीय हास्य योग अवार्ड समारोह में "बच्चों के साथ हास्य योग" कैटेगरी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था, जो झारखंड राज्य के लिए पहला पुरस्कार था. अंत में शांति पाठ कर सभी बच्चों को आईआईटी प्रवेश परीक्षा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गई. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-health-talk-and-yoga-session-organized-in-sail-satellite-township/">रांची

: सेल सैटेलाइट टाउनशिप में स्वास्थ्य वार्ता व योग सत्र का हुआ आयोजन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही