Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिव्यांगों का मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी जरूरी : डीसी।। समेत लातेहार की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Latehar : आगामी लोकसभा में दिव्यांग मतदाताओं से मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित कराने को लेकर डीएमसीएई की बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांग मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए विचार-विमर्श कर रूपरेखा बनायी गयी. डीसी ने दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान में की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने प्रत्येक मतदान केंद्रों में रैंप बनवाने, व्हील चेयर की व्यवस्था करने एवं दिव्यांग व सीनियर सिटिजन मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने व ले जाने के लिए सुगम वाहन एवं वॉलंटियर्स की व्यवस्था का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आयोग का चुनावी प्रक्रिया में दिव्यांगजनों की मजबूत सहभागिता व सबके लिए सुलभ चुनाव बनाने पर विशेष जोर है. चुनावी ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं अन्य कर्मी दिव्यांग मतदाताओं की जरूरतों को लेकर संवेदनशील रहे. मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों, बुजुर्गों, महिलाओं की जरूरतों का ख्याल रखें. कमेटी के सदस्य आशीष टैगोर ने दिव्यांग मतदाताओं का मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु जागरुकता अभियान चलाने की बात कही. बैठक में निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी मो. परवेज, सिविल सर्जन अवधेश सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक कविता खलखो व मनोज कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

सहरा खातून को विधायक प्रतिनिधि ने सौंपा चेक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/23.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : विधायक बैद्यनाथ राम की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 40 हजार रुपये की राशि सहरा खातून के पति को दिया गया. बता दें कि सहरा एक असाध्य रोग से पीड़ित है. उन्होंने विधायक बैद्यनाथ राम से उसके इलाज के लिए आर्थिक मदद करने की गुहार लगायी थी. इस पर विधायक ने उसे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत राशि प्रदान करने की अनुशंसा की थी. अनुशंसा स्वीकृत होने के बाद शनिवार को विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने 40 हजार रुपये का चेक सहरा खातून के पति को सौंपा. विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि झारखंड सरकार ने प्रदेश के हर जरूरतमंद के लिए योजनाएं बनायी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है.

सड़कों पर मवेशियों को खुला छोड़ा तो अब खैर नहीं

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/17-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : नगर पंचायत की सड़कों पर अब मवेशियों को खुला छोड़ देने वाले पशुधन मालिकों की खैर नहीं है. नगर पंचायत ऐसे पशुधन मालिकों पर कार्रवाई करेगा. नगर प्रशासक राजीव रंजन ने इस संबंध में एक आम सूचना जारी किया है. उन्होंने अपने आम सूचना में कहा है कि अक्सर देखा जाता है पशुधन मालिकों के द्वारा रात्रि में गाय, बैल, बछड़े व सूअर आदि को सड़कों पर छोड़ दिया जाता है. इस कारण आये दिन सड़क जाम व दुर्घटनाएं होती है. आये दिन इसकी शिकायत नगर पंचायत को मिलती है. सड़क दुर्घटनाओं में पशुधन की भी हानि होती है. मृत पशुओं के शवों के निष्पादन में भी नगर पंचायत को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने अपने पशुधनों को सड़कों पर नहीं छोड़ने की अपील की है और कहा कि अगर आदेश की अवहेलना की जाती है को ऐसे पशुधन मालिकों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जायेगी. दिन या रात्रि में आवारा घुमने वाले मवेशियों को लावारिश मान कर जब्त कर उसकी नीलामी की जायेगी. बाद में पशुधन मालिका के द्वारा इस संबंध में कोई दावा मान्य नहीं होगा. इसे भी पढ़ें : गजब">https://lagatar.in/amazing-two-teams-from-bihar-reached-to-play-ranji-against-mumbai-then-there-was-huge-ruckus/">गजब

: मुंबई के खिलाफ रणजी खेलने पहुंच गई बिहार की दो टीम, फिर हुआ जमकर बवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही