Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

करियातपुर में जिला परिषद की जमीन पर बनेंगी सौ दुकानें

Barhi : जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव की पहल पर करियातपुर पंचायत स्थित जिला परिषद जमीन की मापी की गई. इस बाबत जिप उपाध्यक्ष ने बैठक की और बताया कि जिला परिषद की जमीन पर वर्षो से अवैध कब्जा था, जिससे निर्माण कार्य बाधित हो रहे थे. उन्होंने बताया कि अंचल अमीन और राजस्व कर्मचारी की उपस्थिति में जमीन की मापी कर सीमांकन किया गया. अब जमीन कब्जा से मुक्त हो चुकी है. इस पर एक सौ दुकानें बनाई जाएंगी. इसके लिए जिले के विभागीय कनीय अभियंता वारिस अरशद को प्राक्कलन तैयार करने की जिम्मेवारी दी गई है. प्राक्कलन बनते ही कोष की व्यवस्था एवं अन्य कार्यों की शीघ्र पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि दुकान बनने से स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार का मौका मिलेगा. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि करियातपुर के उच्च विद्यालय की उपयोगिता रहित पुराने जीर्ण-शीर्ण भवन को तोड़कर विवाह भवन बनाने के प्रस्ताव भी भेजे गए हैं. बैठक में धनवार मुखिया राजेंद्र प्रसाद सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:सामुदायिक">https://lagatar.in/community-health-officials-protest-in-front-of-raj-bhavan-will-return-to-work-from-sunday-on-oral-assurance-of-the-minister/">सामुदायिक

स्वास्थ्य पदाधिकारियों का राजभवन के समक्ष धरना खत्म, मंत्री के मौखिक आश्वासन पर रविवार से लौटेंगे काम पर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही