Search

 
 
 

जय भारत सत्याग्रह में चंदवा के सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता लेंगे भाग, तैयारी पूरी : असगर खान

 
Chandwa : राहुल गांधी के मुद्दे को लेकर लातेहार जिला मुख्यालय में बुधवार को कांग्रेस जय भारत सत्याग्रह करेगी. कार्यक्रम में चंदवा प्रखंड से सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता भाग लेंगे. इसकी जानकारी देते हुए कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष असगर खान ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क कार्यक्रम पूरी हो चुकी है. असगर खान ने कहा कि अडानी का मुद्दा उठाने की वजह से साजिश के तहत राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-overthrow-the-government-which-silences-the-voice-of-farmers-labourers-in-parliament-jaleshwar/">धनबाद

: संसद में किसानों-मजदूरों की आवाज बंद करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकें- जलेश्वर

कांग्रेस लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है- असगर खान

कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से देश की जनता उब चुकी है. कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और देश को बचाने की लड़ाई लड़ रही है. पार्टी के बड़े नेता प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सांसद गीता कोड़ा, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विजय चौबे, पूर्णिमा पांडे, रमेश कुमार चीनी के चंदवा आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : खबर">https://lagatar.in/effect-of-news-bahragora-mla-reached-bhagabandhi-helped-the-storm-affected/">खबर

का असर : बहरागोड़ा : विधायक पहुंचे भागाबांधी, आंधी प्रभावितों की मदद की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही