Search

 
 
 

धनबाद के सैकड़ों कांग्रेसी पहुंचे रांची, धरना व उपवास में हुए शामिल

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आज 26 अप्रैल को रांची में आयोजित जय भारत सत्याग्रह में धनबाद के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जत्था सुबह ही राजधानी स्थित मोरहाबादी मैदान पहुंचा व सत्याग्रह व उपवास में शामिल हुआ. संबोधित करते हुए धनबाद जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों की जम कर बखिया उधेड़ी. उन्होंने कहा कि आज देश की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि अमीर और अमीर होते जा रहे हैं और गरीब ज्यादा गरीब होते जा रहे हैं. कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा उपाध्यक्ष नवनीत नीरज, रामगोपाल भुवानिया, मदन महतो, मनोज यादव, योगेंद्र सिंह योगी, अशोक सिंह, लक्षमण तिवारी, वकील बाउरी  , जावेद रजा, अक्ष्यवर प्रसाद, अख्तर खान उर्फ गुड्डू दिलीप मिश्रा, संतोष कुमार राय, अवधेश पासवान, राजेश्वर सिंह यादव, प्रसाद निधी, मो कयूम, राहुल राज, जितेश सिंह, सुब्रमणम तिवारी, शरीफ अंसारी, सैफुद्दीन अंसारी, छोटु सिंह, अरविंद कुमार सैनी, डीएन यादव, मंजूर आलम उर्फ सोनु खान, एस के मिश्रा, निवारण महतो, प्रीतम रवानी, अनिल सिंह, रामचंद्र शर्मा, शहजादा हुसैन, मनोज हाड़ी, माली गोप सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही