Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : डीसी आवास घेरने पहुंच गई कस्तूरबा की सैंकड़ों छात्राएं, मची अफरा-तफरी

Advertisement
Advertisement
Medininagar : मेदिनीनगर में स्थित पलामू डीसी शशि रंजन के आवास के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सैंकड़ों स्कूली छात्राएं वहां पहुंच डीसी आवास का घेराव कर दिया. यह सभी छात्राएं पलामू के चैनपुर प्रखंड के कस्तूरबा बालिका विद्यालय की थी. सभी पैदल ही स्कूल से निकली और दौड़ती हुई डीसी का आवास पहुंच कर हंगामा करने लगी. छात्राओं का आरोप था कि उन्हें स्कूल में कई बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलती है. यहां तक कि बिजली-पानी भी उन्हें नहीं मिलता है. छात्राओं का आरोप है कि उन्हें न तो मेन्यू के अनुसार और न ही समय से भोजन मिलता है. बता दें कि पिछले तीन एक सप्ताह से छात्राएं बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहीं थी. इसको लेकर छात्राओं ने कई बार शिकायत की. मगर उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया. बुधवार को थक हारकर छात्राओं ने डीसी आवास घेरने का निर्णय लिया. सैंकड़ों की संख्या में छात्राएं पैदल ही डीसी आवास पहुंच घेराव कर हंगामा किया. घेराव के दौरान विद्यालय की अकाउंटेंट अचानक घायल हो गई. जिसे इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. छात्र संगठन की नेत्री दिव्या भगत का कहना है कि शिक्षा विभाग पूरी तरह से लाचार है. यही वजह है कि सिर्फ चैनपुर कस्तूरबा ही नहीं जिले के अन्य कस्तूरबा स्कूल की भी यही स्थिति है.

पानी की समस्या कर दी गई है दूर : डीसी 

पलामू डीसी शशि रंजन ने बताया कि छात्राओं की समस्याओं को जल्द ही दूर कर दिया जाएगा. फिलहाल पानी की जो समस्या थी उसे दूर कर दिया गया है.

क्या कहा जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 

पलामू शिक्षा पदाधिकारी अनिल चौधरी ने बताया कि बिजली की समस्या के कारण पानी की दिक्कत हो रही थी. पलामू डीसी शशि रंजन के आदेश के बाद तुरंत विद्यालय में पानी की व्यवस्था कर दी गई है. छात्राओं की अन्य शिकायतों की जांच कर उसे दूर कर दिया जाएगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/19-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-12-criminals-involved-in-the-incident-of-shooting-of-a-land-businessman-arrested/">रांचीः

जमीन कारोबारी को गोली मारने की घटना में शामिल 12 अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही