Search

 
 
 

आदिवासी महिला को कालिख पोतने वाले आरोपियों के घर पहुंचे सैकड़ों लोग,कोकर में हंगामा

Ranchi: कोकर स्थित भाभा नगर में आदिवासी महिला के साथ कथित रूप से कालिख पोतने की घटना को लेकर भाभा नगर में हंगामा जारी है. गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में आदिवासी मूलवासी समाज के लोग पीड़िता के घर पहुंचे. उनका हालचाल जाना और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
 

Ranchi: कोकर स्थित भाभा नगर में आदिवासी महिला के साथ कथित रूप से कालिख पोतने की घटना को लेकर भाभा नगर में हंगामा जारी है. गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में आदिवासी मूलवासी समाज के लोग पीड़िता के घर पहुंचे. उनका हालचाल जाना और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.


आरोपियों के घर भी पहुंच रही भीड़

Uploaded Image

                                आरोपी की मां को भीड़ से बचाकर ले जाती पुलिस 


इस घटना से आक्रोशित लोग एक-एक कर आरोपियों के घर जा रहे हैं. महिला व पुरुष आरोपियों को घर में घुसकर लोग उमकी तलाश कर रहे हैं. आदिवासी युवा प्रशासन के खिलाफ कड़ी नाराजगी जता रहे हैं. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इसी बीच पुलिस ने आरोपी की मां घर से बाहर निकाल भीड़ के बीच से हटाया है ताकि कोई नुकसान ना पहुंच सके.  मौजूद लोगों ने बताया कि कालिख पोतने से पहले महिला को तीन दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा गया था. जिससे मामला और गंभीर हो गया है.

Uploaded Image

                                 मीडिया से बात करते सदर थाना प्रभारी

सदर थाना प्रभारी भी घटना स्थल पर पहुंचे. मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अबतक चार लोगों का गिरफ्तारी हो चुकी है. अन्य की तलाश जारी है. सामाजिक कार्यकर्ता ज्योत्स्ना केरकेट्टा ने बताया कि इस मामले को लेकर आदिवासी समाज में गुस्सा है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों वहां जुटे हुए हैं. प्रशासन पर अब इस मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए है और भीड़ के बीच कोकर सदर थाना प्रभारी भी पहुंचे हुए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही