Search

 
 
 

धनबाद SNMMCH में सैकड़ों की संख्या में सहिया धरना पर बैठी, डॉक्टर पर दुर्व्यवहार का आरोप

 
Dhanbad : शहीद निर्मल महतो मेडिकल-कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) की ओपीडी के बाहर 23 जुलाई को सैकड़ों की संख्या में सहियाओं ने धरना-प्रदर्शन किया. सहिया उर्मिला देवी ने बताया कि 19 जुलाई की शाम करमाटांड की एक गर्भवती महिला को लेकर वह एसएनएमएमसीएच आई थी. उस दिन डॉक्टर मधुमिता ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. मरीज के परिजनों  के साथ भी धक्कामुक्की की. खबर लिखे जाने तक सैकड़ों की संख्या में साहिया SNMMCH परिसर में बैठी थीं. इधर, झारखंड राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री संजू कुमार सहाय ने कहा कि सहिया उर्मिला देवी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया. उनके साथ मारपीट हुई. उन्होंने कहा कि सहिया स्वास्थ्य परिवार की रीढ हैं. उन्होंने डॉक्टर पर कठोर कार्रवाई की मांग की. यह भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/dhanbad-zip-president-sharda-singh-wants-to-run-the-village-government-like-a-family/">

 जिप अध्यक्ष शारदा सिंह घर-परिवार की तरह चलाना चाहती हैं गांव की सरकार [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही