Search

 
 
 

भाजपा छोड़ सैंकड़ों महिलाओं ने थामा झामुमो का दामन

 
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की कार्यसमिति सदस्य अंकिता वर्मा के नेतृत्व में रांची की सैकड़ों महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ली. इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया.   पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराया गया : पार्टी में शामिल होने वाली महिलाओं को झामुमो के नीति सिद्धांतों से अवगत कराया गया और संगठन को मजबूत करते हुए राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए संकल्प दिलाया गया.   इन महिलाओं ने थामा झामुमो का दामन : इस अवसर पर मुख्य रूप से रानी देवी, सरिता देवी, मधु देवी, सुधा देवी, अनीता देवी, बबीता देवी, लक्ष्मी देवी, आरती देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, सरस्वती देवी, धंसरी देवी, मीना देवी, बिजली देवी, सीता देवी, बसंती देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, प्रीति देवी, पूजा देवी, ननकी देवी, किरण देवी, पिंकी देवी, सुमन देवी, गीता देवी, विक्की वर्मा एवं अन्य महिलाएं शामिल हुईं.   ये रहे मौजूद : इस अवसर पर मुख्य रूप से रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम, केंद्रीय सदस्य सह संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता, नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया एवं प्रदीप मिर्धा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इसे भी पढ़े -नीतीश">https://lagatar.in/nitish-governments-gift-to-farmers-launch-of-many-schemes-including-bihar-krishi-app/">नीतीश

सरकार की किसानों को सौगात, ‘बिहार कृषि’ ऐप सहित कई योजनाओं का शुभारंभ
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही