Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तूफान Asani आंध प्रदेश और ओडिशा तट पर दो-तीन दिनों में टकरायेगा, झारखंड-बंगाल में बारिश का अलर्ट

Advertisement
Advertisement
Kolkata : दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर शुक्रवार को निम्न दाब का क्षेत्र बनने से चक्रवाती तूफान Asani आने के आसार हैं. मौसम विभाग ने इस तूफान के आंध प्रदेश और ओडिशा तट पर अगले सप्ताह की शुरुआत तक पहुंचने की आशंका जताई है. तूफान का असर झारखंड और बंगाल में भी नजर आने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : SC">https://lagatar.in/appointment-of-two-new-judges-in-sc-cleared-supreme-court-collegium-recommends-15-judicial-officers-for-high-court-judges/">SC

में दो नये जजों की नियुक्ति को हरी झंडी, सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने हाईकोर्ट के जजों के लिए 15 न्यायिक अधिकारियों की सिफारिश की

रांची और इसके आसपास  9, 10, 11 व 12 मई को बारिश की संभावना

. तूफान Asani का असर झारखंड में पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि रांची और इसके आसपास 8 मई तक आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. 9, 10, 11 व 12 मई को बारिश की संभावना है. तूफान के मद्देनजर ओडिशा में चेतावनी जारी किये जाने की खबर है. इस समुद्री तूफान के आने से पूर्वी तटीय राज्यों में भारी बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ सकता है. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने इस बाबत कहा है कि निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के आसार हैं, जिससे बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य में एक चक्रवाती तूफान उत्पन्न होगा. इसे भी पढ़ें : हीटवेव">https://lagatar.in/heatwave-is-deadly-scientists-warn-heat-can-kill-thousands-in-india-pakistan/">हीटवेव

है जानलेवा, वैज्ञानिकों ने चेताया, भारत-पाकिस्तान में गर्मी से जा सकती है हजारों की जान!

तूफान Asani के 10 मई को तट पर पहुंचने की आशंका

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के अनुसार तूफान Asani के 10 मई को तट पर पहुंचने की आशंका है. हालांकि अभी तक कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया गया है कि यह कहां सबसे पहले आयेगा. महापात्र ने कहा कि जब समुद्री तूफान तट के पास पहुंचता है, तो हम कह सकते हैं कि यह कहां टकरायेगा. कहा कि नौ मई से समुद्र की स्थिति खराब हो सकती है, इसलिए मछुआरों को बाहर नहीं जाना चाहिए.

बंगाल के जिलों में बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी

महापात्र ने बताया कि अनुमान के अनुसार चक्रवाती तूफान की गति समुद्र में 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी. मौसम कार्यालय ने चक्रवाती तूफान की आशंका को देखते हुए अगले सप्ताह मंगलवार से शुक्रवार के बीच गंगा नदी के क्षत्र में आने वाले पश्चिम बंगाल के जिलों में बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पीके जेना ने कहा कि एनडीआरएफ की 17 टीम, ओडीआरएएफ की 20 टीम और दमकल सेवाओं की 175 टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही