Search

 
 
 

पाकुड़ : पत्नी की हत्या कर पति फरार, 2 महीने पहले हुई थी शादी

 

युवक ने ससुराल में घटना को दिया अंजाम

Pakur : माल पहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र में एक निर्दयी पति ने शादी के दो माह बाद ही अपनी पत्नी की पेचकस घोपकर हत्या कर दी. घटना के बाद पति फरार है. बताया जाता है कि चेगांडांगा गांव के बागान टोला में 19 वर्षीय सुंदरी बीवी की उसके पति कबीरुल शेख ने हत्या कर दी है. सुंदरी बीवी की शादी थाना क्षेत्र के ही ऑटो गली गांव में दो माह पूर्व 22 वर्षीय कबीरुल शेख पिता जामू सेख के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी. पति कबीरुल अपनी पत्नी सुंदरी के साथ पिछले 10 दिनों से अपने ससुर ऐदादुल शेख के घर में रह रहा था. 19 सितंबर की दोपहर में कबीरुल ने पेचकस घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी और ससुराल से भाग गया. मृतका के परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. मौके पर पहुंचे माल पहाड़ी ओपी थाना प्रभारी आशीष कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोडी़ भेज दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि कबीरुल नशा का सेवन करता था और अक्सर अपनी पत्नी से पैसे की मांग करता था. दोनों के बीच हमेशा झगड़ा होते रहता था. पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. यह">https://lagatar.in/giridih-building-of-primary-school-amtaro-collapsed-no-casualties/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : भरभरा कर गिरा प्राथमिक विद्यालय अमतरो का भवन, कोई हताहत नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही