Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एमजीएम में अपहरण के मामले में पति को फंसाया गया साहब, घटना के वक्त वे दुकान में थे सीसीटीवी देखिए

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : एमजीएम थाना में दर्ज अपहरण व मारपीट के मामले में आरोपी बनाए गए अपने पति भास्कर लोहार को बचाने की फरियाद पत्नी रत्ना लोहार ने एसएसपी से की है. गुरुवार को एसएसपी को दिए ज्ञापन में रत्ना लोहार ने कहा है कि वह हुरलुंग बिरसानगर की रहने वाली है. उसने कहा की 27 अगस्त को उसे मालूम हुआ की छोटाबांकी निवासी भरत लोहार ने केस कराया है कि 26 अगस्त को मेरे बेटे रोहित कुमार ने भरत लोहार को किडनैप करके घर में रखा और पति भास्कर लोहार ने उसके साथ मारपीट की. महिला ने बताया की मेरे पति की अंशु इंटरप्राइजेज नामक हार्डवेयर दुकान आस्था ट्विन सिटी के सामने है. उसके बगल में भारत पेट्रोलियम पंप है. उसमें सीसीटीवी कैमरा लगा है. उसमें देखा जा सकता है कि पति सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे दुकान में थे. इसकी जांच कराके मेरे पति का नाम केस से उठाया जाए. शिकायत की कॉपी आईजी को भी दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही