Search

 
 
 

पत्‍नी को जिस सांप ने डंसा, उसे लेकर अस्‍पताल पहुंच गया पति, मचा हड़कंप

 
Unnav : एक महिला को सांप ने डंस लिया. दर्द का अहसास हुआ तो महिला नीचे देखी. नीचे देखते ही उसके होश उड़ गये. नीचे एक सांप था. महिला डर से चिल्‍लाने लगी. पत्‍नी की चीख सुनकर पति भागा-भागा अंदर आया. उसे जैसे ही प‍ता चला कि पत्‍नी को सांप ने डंस लिया है, उसने आव देखा न ताव, तुरंत सांप को पकड़कर एक बोतल में बंद कर दिया और पत्‍नी के साथ उस बोतल को भी लेकर जिला अस्‍पताल पहुंच गया. बोतल में सांप देखकर अस्‍पताल के डॉक्‍टरों में हड़कंप मच गया. डॉक्‍टरों ने जब पूछा कि मरीज के साथ सांप को क्‍यों लाये हो तो शख्‍स तपाक से बोला- साहब मैं एक दो बार अपने गांव के लोगों के साथ इस तरह के केस में अस्पताल गया हूं, डॉक्टर पूछते हैं कि किस सांप ने काटा है. जब डॉक्‍टर जान लेते हैं कि किस सांप ने काटा है उसी के अनुसार इलाज करते हैं. कई बाद सांप का पता नहीं चलने पर इलाज में देरी होने की वजह से मरीज मर भी जाता है, इसलिए सांप साथ लाया हूं. उम्‍मीद है पत्‍नी बच जायेगी. मामला यूपी के उन्‍नाव जिले के अफजल नगर का है. शख्‍स का नाम रामेंद्र यादव है. उसने बताया कि मेरी पत्नी को सुबह 8:30 बजे सांप ने काटा. सांप को मैं पकड़कर साथ ले आया, ताकि मेरी पत्‍नी का जल्‍दी से सही इलाज हो सके. इलाज शुरू होने के बाद उसे थोड़ा आराम है. वहीं इस मामले में सीएमएस ने कहा कि महिला का पति सांप को लेकर आया था, इससे डॉक्टरों को इलाज करने में आसानी हुई. फिलहाल महिला की हालात ठीक है. इसे भी पढ़ें :  यूपी">https://lagatar.in/weapons-of-dwapar-era-found-in-mainpuri-up-sophisticated-weapons-of-4000-years-old-copper-found-buried-in-the-field/">यूपी

के मैनपुरी में मिले द्वापर युग के हथियार ! खेत में दबे मिले 4 हजार साल पुराने तांबे के सोफिस्टिकेटेड वेपन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही