Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पत्नी की हत्या के आरोप में पति पहुंचा हवालात

Balumath (Latehar) : बालूमाथ के गोविंद नगर में 20 वर्षीय नव विवाहिता प्रिया देवी की दहेज के ल‍िए गला दबा हत्या करने के आरोप में पति कन्हाई साव को पुलिस लातेहार मंडल कारा भेज दिया है. थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि प्रिया देवी की मौत को संदेहास्पद बताते हुए लड़की के पिता नीरज साहू ने बालूमाथ थाना में आवेदन द‍िया. ज‍िसमें उनकी पुत्री प्रिया की गला दबाकर हत्या कर देने का आरोप पति कन्हाई साहू समेत सास-ससुर, देवर, गोतनी व मामा ससुर पर लगाया था. लड़की के पिता ने बतलाया क‍ि शादी के दो-तीन माह बाद से ही प्रिया के पति और ससुराल के लोगों द्वारा बुलेट और पैसे की मांग को लेकर उसे निरंतर प्रताड़ित किया जाने लगा. जिसको लेकर पहले भी सामाजिक बैठक की गई थी. इस मामले में पुल‍िस ने हत्या के आरोपी पति कन्हाई साव को गिरफ्तार कर धारा 304 बी 34 के तहत लातेहार जेल भेज दिया. पुल‍िस ने बताया क‍ि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी है. इसे भी पढ़ें : पहले">https://lagatar.in/first-the-co-carried-the-sand-then-the-vehicle-was-seized-the-victim-reached-the-cms-house-to-commit-suicide-with-the-whole-family/">पहले

सीओ ने बालू ढुलाया, फिर हो गया गाड़ी जब्त, पूरे पर‍िवार के साथ आत्‍मदाह करने सीएम आवास पहुंचा पीड़‍ित (video)
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही