Search

 
 
 

पति करने जा रहा था दूसरी शादी, खबर सुन गुड़गांव से बेंगाबाद पहुंची पहली पत्नी, फिर हुआ...

 
Bengabad (giridih) : पति द्वारा दूसरी शादी करने की खबर पाकर कथित पहली पत्नी एक मासूम बच्चे के साथ गुड़गांव से बेंगाबाद पहुंच गई. महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. हरियाणा के गुड़गांव से बेंगाबाद थाना पहुंची महिला का कहना है कि बेंगाबाद के रहने वाले एक युवक ने उसके साथ शादी रचाई है और उन्हें एक बच्चा भी है. युवक की कथित पत्नी ने कहा कि दिल्ली में बेंगाबाद के एक युवक से उसकी जान पहचान हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बना. जिसके बाद दोनों वैवाहिक बंधन में बंध गए. कुछ सालों तक साथ रहने के बाद युवक उसे छोड़ कर बेंगाबाद आ गया और यहां दूसरी शादी करने जा रहा था. बताते चलें कि युवक की बारात सोमवार की शाम को निकलने वाली थी. इससे पहले ही शनिवार की शाम महिला बेंगाबाद थाना पहुंच गई. इधर इस घटना की सूचना पाकर युवक की शादी जिस युवती से होने वाली थी, उसके परिजन सोमवार को बेंगाबाद थाना पहुंच गए. युवती के परिजनों ने जब सारी कहानी सुनी तो आग बबूला हो गए और युवक एवं उसके परिजनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. इधर दूसरा मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के तेलोनारी पंचायत का है. यहां भी पहली पत्नी के रहते हुए युवक दूसरी शादी रचाने चला था. इसी दौरान मायके से उसकी पत्नी आ धमकी और पुलिस के सहयोग से शादी रुकवा दी. जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग मामला को सुलझाने के प्रयास में जुटे हुए थे. इधर बेंगाबाद पुलिस दोनों मामलों की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bumper-vacancy-of-teachers-in-bihar-40-thousand-posts-will-be-reinstated-simultaneously/">बिहार

में बंपर वैकेंसी, एक साथ भरे जाएंगे शिक्षकों के 40 हजार पद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही