Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मना मुहर्रम समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
हजरत इमाम साहब की शहादत बुराई को मिटा कर अच्छाई को अपनाने का संदेश देता है : हसनैन जैदी Hussainabad, Palamu : हजरत इमाम हुसैन की याद में मुहर्रम त्योहार मनाया गया. मुहर्रम की दसवीं तारीख को ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसमें हुसैन की शहादत को नम आंखों से सलाम किया गया. मुस्लिम धर्मावलंबियों ने हज़रत इमाम हसन व हसन हुसैन की याद में इमामबाड़ा परिसर से शिया समुदाय के लोगों ने जंजिरी मातमी जुलूस निकाला. ये जुलूस गांधी चौक होते हुए कर्बला के मैदान में जाकर समाप्त हुआ. वहीं हुसैनाबाद क्षेत्र के देवरी काला, सुकन बिगहा, बुधुआ सूबेदार विघा, लोहबंधा ऊपरी कला, कठौधा, हुसैनाबाद स्थित कर्बला में भी शांतिपूर्ण रुप से मुहर्रम मनाया गया. मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक महासचिव सह प्रदेश प्तिनिधि सैयद हसनैन जैदी ने कहा कि हुसैन साहब की शहादत दुनिया को संदेश दे गया कि मानवता के लिए मृत्यु भी जश्न है. जो लड़ेगा वही ख़ुदा का सच्चा व असली फ़रिश्ता होगा. उन्होंने ने कहा हिन्दुस्तान का हुकूमत भी झूठ फ़रेब से चल रहा है. हम सबको मिल कर लोकतंत्र और संविधान को बचाना है, नहीं तो नफ़रत के साम्प्रदायिक आग से कोई बच नहीं पायेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Image-2023-07-29-at-20.19.14.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/8-dsos-of-jharkhand-4-assistant-dsos-transferred-see-list-xyz/">झारखंड

के 8 डीएसओ और 4 एसिस्टेंट DSO का तबादला, देखें लिस्ट

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर बसपा नेता ज़ुल्फ़िकार अली, फरीद ख़ान, सुल्तान राईन, सदाम राईन, ताज राईन, अरशद हुसैन सहित शिया और सुन्नी समुदाय के लोग मौजूद थे. साथ ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी जगरनाथ धान, महिला थना प्रभारी सुरबला भृंग राज, एसआई मनोज कुमार राम, विनोद कुमार, मोहम्मद, एसआई अली जिनमिन हंसदा सहित अन्य लोग मौजूद थे. दूसरी खबर

बहुजन समाज पार्टी की होगी समीक्षात्मक बैठक

Hussainabad, Palamu : बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई पलामू के विधानसभा वार कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई है. छतरपुर पाटन विधानसभा में 30 जुलाई, छतरपुर 31 जुलाई, हुसैनाबाद हरिहरगंज में एक अगस्त, पाकी विधानसभा क्षेत्र में 5 अगस्त और विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र मे 6 अगस्त को आयोजित होना है. बसपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि निर्धारित समय पर उपस्थित रहें. इसकी जानकारी बसपाके पूर्व जिला अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने दी. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-sabar-couple-drowned-while-fishing-wifes-body-recovered/">डुमरिया

: मछली पकड़ने के दौरान सबर दंपती डूबे, पत्नी का शव बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही