Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : महाराणा प्रताप आईटीआई में दीक्षांत समारोह समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Hussainabad, Palamu : स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के द्वारा संचालित महाराणा प्रताप आईटीआई चीरैयाखंड में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के द्वारा संचालित महाराणा प्रताप आईटीआई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर कुल 80 छात्रों को प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि ने दिये. इसमें 40 फिटर एवं 40 इलेक्ट्रीशियन को प्रमाण पत्र दिया गया. मौके पर मुख्य अतिथि नवजातिक प्रसाद सिंह, बसावन सिंह, नंदलाल सिंह, निदेशक उज्जवल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रमेश कुमार, प्रोफेसर सुनील कुमार पांडेय ने छात्रों के बीच प्रमाण पत्र बांटे. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-fir-against-female-doctor-and-nurse-in-case-of-maternal-death/">बोकारो

: प्रसूता की मौत मामले में महिला चिकित्सक और नर्स पर एफआईआर

“अलग पहचान बना चुका है आईटीआई संस्थान”

इस मौके पर स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष समेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे. स्वामी विवेकानंद संस्थान के सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप आईटीआई के स्थापना में सबसे बड़ा हाथ राम प्रवेश सिंह का रहा है. कहीं भी किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है तो रामप्रवेश सिंह, दुर्गेश सिंह, जमीन दाता नवजाति प्रसाद सिंह, अंबिका सिंह इसका हल करते हैं. आज इन्हीं लोगों की देन है कि महाराणा प्रताप आईटीआई हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में अलग पहचान बना चुका है. दूसरी खबर

हुसैनाबाद : वज्रपात से युवक की मौत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/812b6516-1be4-40bd-aef4-597f777515df1647506671476_1647507756-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hussainabad, Palamu हुसैनाबाद थाना अंतर्गत महुदंड पंचायत के केमोप्रतापपुर में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई. वह व्यक्ति खेत से काम करने के बाद अपने घर वापस लौट रहा था कि इसी क्रम में बारिश प्रारंभ हो गई. इसी दौरान वज्रपात हो गया जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. वज्रपात से दिनेश परिहिया की मौत हुई है. शव का हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-tribals-have-old-connection-with-the-hill-temple-got-representation-in-the-new-committee-ajay-tirkey/">रांचीः

पहाड़ी मंदिर से आदिवासियों का पुराना नाता, नयी कमेटी में मिले प्रतिनिधित्व- अजय तिर्की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही