Search

 
 
 

हुसैनाबाद : सिंचाई परियोजना को लेकर जलशक्ति मंत्री से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल समेत 2 खबरें

 
Hussainabad (Palamu) : हुसैनाबाद विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न अर्धनिर्मित सिंचाई परियोजना कई बर्षों से लंबित पड़े हैं. इसे पूरा कराने के लिए भाजपा सैन्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मुलाकात करेगी. प्रतिनिधिमंडल 24 जुलाई, सोमवार को गरीब रथ ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होगा. जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को इससे संबंधित मांग पत्र सौंपा जायेगा. सिंचाई परियोजना पूरा कराने की मांग की जायेगी. भाजपा नेता कर्नल संजय सिंह ने जलशक्ति मंत्री से मिलने का समय मांगा था. मंत्रालय की तरफ से 26 जुलाई का समय दिया गया है. इसे भी पढ़ें :रांची:">https://lagatar.in/ranchi-conspiracy-murder-averted-by-polices-promptness-3-including-shooter-arrested/">रांची:

पुलिस की तत्परता से टली हत्या की साजिश, शूटर समेत 3 गिरफ्तार

सरकार-जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण परियोजना अधर में : कर्नल संजय सिंह

इसके पूर्व कर्नल संजय सिंह ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ वर्षों लंबित इन सभी सिंचाई परियोजना का स्थल निरीक्षण किया. उसी क्रम में रविवार को कुंडपर घाघरा सिंचाई योजना स्थल का निरीक्षण किया. कर्नल संजय सिंह ने पत्रकारों को बताया कि ऐसे कई सिंचाई परियोजना हैं जो वर्षों से लंबित पड़े हैं. जनप्रतिनिधियों और सरकार के उदासीन रवैया के कारण ये सभी योजनाएं अधर में लटका हुआ है. प्रतिनिधिमंडल में भुनेश प्रसाद सिंह, लालधन ठाकुर, महेन्द्र रजवार, विन्देश्वरी यादव, बुटन यादव, अजय सिंह, मनोज शर्मा, लालबहादुर सिंह, राजीव रंजन मेहता, डबल सिंह, सत्यनारायण यादव, अमित सिंह, धीरेन्द्र बैठा समेत कई किसान शामिल हैं. दूसरी खबर

आरपीएस पब्लिक स्कूल में मनाया गया लेमोनेट डे

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/sss-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hussainabad (Palamu) : आरपीएस पब्लिक स्कूल जपला में प्री प्राइमरी के बच्चों ने लेमोनेट डे मनाया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के जूस बनाये. उन्हें विभिन्न तरह के जूसो के पौष्टिक तत्वों के बारे में बताया गया. छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने जूस का स्वाद का आनंद लिया. इस मौके पर शिक्षिका रंजना, अमृता, मधुस्मिता ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया. सभी छात्रों ने इसमें गहरी रूचि दिखाई और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया. बच्चों ने जूस का आनंद लिया और एक-दूसरे से अपने अनुभव को साझा किया. बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे. वहीं प्राचार्य मनुज शर्मा कहा कि गर्मी में मैं खुद को सुरक्षित रखने के लिए जूस का इस्तेमाल करता हूं. स्वस्थ जीवन के महत्व पर उन्होंने प्रकाश डाला. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-woman-interrogated-in-rape-case-of-five-year-old-girl/">साहिबगंज

: पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में महिला से पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही