Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : देवरी ओपी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Hussainabad, Palamu:  हुसैनाबाद थाना अंतर्गत देवरी ओपी में शारदीय नवरात्र को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता देवरी ओपी प्रभारी इंद्रदेव राम ने किया जबकि संचालन देवरी कला पंचायत समिति सदस्य अजीत सिंह ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से शांतिपूर्वक दशहरा मनाने का निर्णय लिया गया. वहीं देवरी ओपी प्रभारी इंद्रदेव राम ने सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन से लोगों को अवगत कराया. उन्होंने दुर्गा पूजा समिति के लोगों से कहा कि सरकारी गाइडलाइन के हिसाब से ही पूजा संपन्न करायें. प्रशासन को सहयोग करें. उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप चलाने वाले लोग सावधानी बरतेंगे. बिना सत्यापन का किसी भी प्रकार का कोई व्हाट्सएप संदेश दूसरे को प्रेषित ना करें. गड़बड़ी करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-thermal-500-mw-capacity-dvc-power-plant-closed/">बोकारो

थर्मलः 500 मेगावाट क्षमता वाला डीवीसी का पावर प्लांट बंद
दूसरी खबर

बाबा राम सिंह स्वाधीनता सेनानी स्मृति समिति की बैठक, प्रतिमा लगाने पर चर्चा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-15-at-20.04.39.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hussainabad, Palamu:  अधिवक्ता राकेश कुमार सिंह के आवासीय परिसर में रविवार को बाबा राम सिंह स्वाधीनता सेनानी स्मृति समिति की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से बाबा राम सिंह स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा हुसैनाबाद में स्थापित करना पर चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने किया जबकि संचालन विश्वनाथ सिंह ने किया. बैठक में इतिहासकार व्यास सिंह ने बाबा राम सिंह का परिचय देते हुए कहा कि बाबा राम सिंह विशैन राजपूत में सबसे प्रखर स्वाधीनता सेनानी में से एक थे. वे अपने देश के लिए मुगल शासकों से उसके बाद अंग्रेजों से भी मरते दम तक लड़ते रहे. अंग्रेजो की हुकूमत द्वारा एकीकृत बिहार के बक्सर जेल में 1805 ईस्वी में बाबा राम सिंह को फांसी दी गई थी, जिसका प्रमाण कोलकाता गजेटियर में दर्ज है. बैठक में इस बैठक में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संजय सिंह, संपादक गोपाल सिंह, परवल सिंह, उपेंद्र सिंह टाटा, नंद किशोर सिंह, गुप्ता सिंह, अमित सिंह, डबल सिंह, चंचल सिंह, जोगेंद्र सिंह, अशोक सिंह, लापेया अरविंद और स्वाधीनता सेनानी बाबा राम सिंह के वंशज मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-amar-bauri-becomes-leader-of-bjp-legislature-party-jp-patel-becomes-whip/">Lagatar

Impact: अमर बाउरी बने भाजपा विधायक दल के नेता, जेपी पटेल सचेतक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही