Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक समेत 2 खबरें

Hussainabad, Palamu :  महाजनसंपर्क अभियान के दौर भाजपा ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक की. टिफिन बैठक को हुसैनाबाद हरिहरगंज के भाजपा प्रभारी बिनोद कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने 9 साल में कई ऐतिहासिक कार्य किया है. देश के विकास के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है. वहीं भाजपा सैन्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी अपने किए हुए कार्यों को घर-घर जाकर पहुंचाने का कार्य कर रही है.

मोदी सरकार ने कई योजनाओं को धरातल पर उतारा- रविंद्र सिंह

वहीं भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रविंद्र कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा जन कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं इसमें पीएम आवास, जन धन योजना, शौचालय योजना, अन्न योजना, नल जल योजना, किसान योजना, आयुषमान भारत योजना, जन औषधि योजना समेत कई योजनाएं धरातल पर उतारी गई है. वहीं राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार किसानों के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्य कर रही है ताकि किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/nia-dg-meets-jharkhand-dgp-talks-on-ending-naxalism/">झारखंड

के डीजीपी से मिले एनआईए के डीजी, नक्सलवाद खत्म करने पर हुई चर्चा

बैठक में ये रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री संतोष कुमार सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कामेश्वर कुशवाहा, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामप्रवेश सिंह, नागेंद्र उपाध्याय, महेंद्र सिंह, भाजपा के जिला प्रवक्ता सचिन आनंद, शिवधारी राम, उदय विश्वकर्मा, सांसद प्रतिनिधि श्रवण अग्रवाल, उमेश चंद्र, टिंकू तिवारी, राजेश कर्ण, प्रदीप सिंह, रंजीत पासवान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. दूसरी खबर

कर्नल संजय सिंह ने यूनिक पब्लिक स्कूल का किया उद्घाटन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/sss-4.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Hussainabad, Palamu :  भाजपा सैन्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह किसान ब्रिगेड संरक्षक कर्नल डॉ संजय कुमार सिंह ने हुसैनाबाद अनुमंडल के ग्राम पतरा खुर्द में यूनिक पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया. मौके पर कर्नल डॉ. संजय सिंह ने कहा कि सामाजिक समानता के संवाहक बाबा साहेब के आदर्श और विचार हमारे लोकतंत्र के लिए आवश्यक शर्त है. आइए आज उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें. शिक्षा हमारे जीवन का मूल आधार है. शिक्षा के बिना कोई भी अपने जीवन में सफलता प्राप्त नहीं कर सकता है. एक शिक्षित व्यक्ति ही सभ्य समाज का निर्माण करता है. इसे भी पढ़ें :30">https://lagatar.in/10-discount-will-be-given-if-the-holding-tax-is-paid-by-june-30/">30

जून तक होल्डिंग टैक्स भरा तो मिलेगी 10% की छूट

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर पतरा खुर्द पंचायत के मुखिया पति कुंदन पासवान, समाजसेवी अमित सिंह, विजय पासवान, संजय हलचल, रामनाथ बारी, अखिलेश प्रजापति, तुलसी राम, पंकज विश्वकर्मा, चंदीप विश्वकर्मा सहित सैकड़ों बच्चे तथा अभिवावक गण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही