Hussainabad, Palamu : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की 25वीं वर्षगांठ पर पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद हरिहरगंज के विधायक कमलेश कुमार सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने पूर्व मंत्री प्रफुल्ल पटेल और पार्टी की तेज तर्रार नेता सांसद सुप्रिया सुले को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित किया है. कमलेश सिंह ने इस निर्णय का स्वागत किया है. उन्होंने दोनो नेताओं को फोन पर बधाई दी. कमलेश सिंह ने कहा कि दोनो नेताओं के नेतृत्व में पार्टी देशस्तर पर दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगी. इसे भी पढ़ें :ईसाई">https://lagatar.in/christian-tribals-have-sponsored-raji-padha-sarna-prayer-meeting-laxmi-narayan-munda/">ईसाई
आदिवासियों ने प्रायोजित की है राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा: लक्ष्मी नारायण मुंडा
: हथियारबंद अपराधियों ने बीट बलिहारी के स्विच रूम से लूटा 25 हजार का स्क्रैप [wpse_comments_template]
आदिवासियों ने प्रायोजित की है राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा: लक्ष्मी नारायण मुंडा
शरद पवार एनसीपी के सर्वमान्य नेता- कमलेश सिंह
कमलेश सिंह कहा कि शरद पवार पार्टी के सर्वमान्य नेता थे, हैं और रहेंगे. उनका मार्गदर्शन पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण है. कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि नव मनोनित कार्यकारी अध्यक्षों के मार्गदर्शन में झारखंड राज्य में भी पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की जल्द ही बैठक आयोजित कर पार्टी को नई दिशा देने के लिए रणनीति बनाई जाएगी. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-armed-criminals-looted-25-thousand-scrap-from-the-switch-room-of-beat-balihari/">धनबाद: हथियारबंद अपराधियों ने बीट बलिहारी के स्विच रूम से लूटा 25 हजार का स्क्रैप [wpse_comments_template]
Leave a Comment