Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : आरपीएस पब्लिक स्कूल में दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन समेत 4 खबरें

Advertisement
Advertisement
Hussainabad, Palamu: आरपीएस पब्लिक स्कूल जपला में दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया. मौके पर मां दुर्गा के नौ अवतारों को बच्चों ने शानदार तरीके से प्रस्तुत की. दुर्गा पूजा महिषासुर या बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा नृत्य नाटक प्रस्तुत किया गया जो सराहनीय रहा. इस नृत्य नाटिका में साक्षी, श्रुदि कनिष्क, अद्विक मयंक, जया इत्यादि छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. शिक्षिका में रंजना, श्वेतालीना एवं शिक्षक में दीपक कुमार ने महती भूमिका निभाई. आरपीएस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को सच्चाई और ईमानदारी का अनुसरण करना चाहिए. इसे भी पढ़ें-बम">https://lagatar.in/successful-operation-of-girl-injured-by-splinter-during-bomb-blast-in-neurosurgery-of-rims/">बम

ब्लास्ट के दौरान स्प्लिंटर से घायल बच्ची का रिम्स के न्यूरोसर्जरी में सफल ऑपरेशन
दूसरी खबर

निर्वाचन पदाधिकारी ने 17-18 आयु वर्ग के विद्यार्थियों से फाम भरवाने को कहा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-19-at-17.48.51.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Hussainabad, Palamu:  हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने ई वाहिनी फार्म भरने को लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य के साथ अनुमंडल कार्यालय में बैठक की. अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने ई विद्या वाहिनी के तहत प्री फॉर्म 17 और 18 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फॉर्म भरकर वापस लेने से सम्बंधित जानकारी दी. निर्वाचन से सम्बंधित जानकारी सभी स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकगण को दिया गया. मौके पर हुसैनाबाद प्रखंड विकास पदाधिकारी रतन कुमार सिंह, शहीद भगत सिंह कालेज के प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, एके सिंह कॉलेज जपला के प्रोफेसर आलोक रंजन बक्सी, हाई स्कूल प्रधानाचार्य संतोष कुमार, कन्या उच्च विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे. तीसरी खबर

अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/ssss-1-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hussainabad, Palamu:हैदरनगर थाना क्षेत्र में दुर्गापूजा को लेकर अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. गुप्त सूचना के आधार पर हैदरनगर थाना प्रभारी आजाद अंसारी के नेतृत्व में गुरुवार को अवैध शराब के खिलाफ खिलपर गांव में छापामारी अभियान चलाया गया. पुलिस को देखते ही अवैध शराब निर्माण में संलिप्त लोग भागने में सफल रहे. पुलिसकर्मियों ने निर्माण स्थल पर 50 किलो जावा महुआ के अलावे देशी शराब बनाने के उपकरणों को जब्त किया. थाना प्रभारी आजाद अंसारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध शराबक के लिए अभियान जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-process-of-giving-bonus-to-coal-workers-started-opposition-to-deduction-of-income-tax/">धनबाद

: कोलकर्मियों को बोनस देने की प्रक्रिया शुरू, इनकम टैक्स काटने का विरोध
चौथी खबर

चार साल से स्कूल में जलमीनार खराब, पेयजल संकट झेल रहे नौनिहाल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/tttt-1-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hussainabad, Palamu: हैदरनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, बलडिहरी की सोलर जलमीनार चार साल से खराब पड़ा है. इस कारण स्कूली बच्चों के अलावे स्थानीय लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए 14वें वित्त आयोग द्वारा चार वर्ष पहले स्कूल परिसर में सोलर जलमीनार का निर्माण कराया गया था. किंतु छह माह में ही जलमीनार खराब हो गया जो अब तक ठीक नहीं हो पाया है. उप मुखिया तेशाम अली, समाजसेवी वसीम खान, वाजूल हक खान एवं इकबाल खान ने कहा कि जलमीनार ठीक नहीं हुआ तो गर्मी के मौसम में परेशानी और बढ़ जाएगी. उन्होंने खराब पड़े जलमीनार को जल्द ठीक करने की मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही