Search

 
 
 

हुसैनाबाद : 65 नेत्र रोगियों का हुआ लेंस प्रत्यारोपण

 
सिद्धेश्वर पाठक फाउंडेशन ने कराया 65 नेत्र रोगियों का लेंस प्रत्यारोपण Hussainabad, Palamu: आचार्य सिद्धेश्वर फाउंडेशन के सौजन्य से स्थानीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हुसैनाबाद में 65 रोगियों का आंख आपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपित किया गया. आपरेशन शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रेश्वर प्रसाद, संस्था के अध्यक्ष अंगद किशोर तथा डॉ धीरज प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. इस अवसर पर संस्था के सचिव आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रवाल, व्यवस्थापक कमलेश कुमार विश्वकर्मा, रवींद्र सिंह, डॉ अखिलेश आदि मौजूद रहे. मौके पर चंद्रेश्वर प्रसाद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आचार्य सिद्धेश्वर पाठक ने संस्था को एक मुश्त इक्यावन लाख रुपए दिए थे. उसी ब्याज की राशि से प्रति वर्ष नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है. वहीं संस्था के अध्यक्ष अंगद किशोर ने कहा कि आचार्य सिद्धेश्वर पाठक ज्ञान, अध्यात्म और साहित्य के त्रिवेणी थे. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय कार्य किये. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/two-news-including-jssc-question-paper-leak-issue-echoed-in-lok-sabha/">लोकसभा

में गूंजा जेएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामला समेत दो खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही