Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : सरयू नदी से पवित्र जल लाने के लिए एनसीपी कार्यकर्ताओं का दल अयोध्या रवाना

Advertisement
Advertisement

22 जनवरी को 11 हजार दीपों से जलमगायेगा हुसैनाबाद का छठ तालाब

Hussainabad (Palamu) : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और श्री राम के भव्य मंदिर के उद्घाटन की शुभ घड़ी आने में अब मात्र 8 दिनों शेष है. इस पुनीत मौके पर हुसैनाबाद छठ पोखरा (जेपी चौक) पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसमें 11 हज़ार दीये जलाये जाएंगे. साथ ही, सरयू का पवित्र जल अर्पण किया जाएगा. सरयू नदी से जल उठाने हुसैनाबाद अनुमंडल के तीनों प्रखंडों से गाजे-बाजे के साथ एनसीपी कार्यकर्ताओं को अयोध्या के लिए रवाना किया गया है. एनसीपी के मोहम्मदगंज प्रखंड अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, हैदरनगर प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष मनदीप राम और हुसैनाबाद नगर पंचायत की ओर से जय प्रकाश उपाध्याय एनसीपी परिवार के अन्य साथियों के साथ सरयू (अयोध्या) के लिए रविवार को रवाना हुए. वहां से वह सरयू का पवित्र जल लेकर मंगलवार 16 जनवरी को हुसैनाबाद लौटेंगे. 22 जनवरी को हुसैनाबाद छठ पोखरा (जेपी चौक) पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के पूर्व सरयू नदी के पवित्र जल छठ पोखरा में विधायक कमलेश कुमार सिंह व प्रदेश संगठन महामंत्री विनय कुमार सिंह उर्फ बिनू बाबू, एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता सूर्या सिंह जनसमूह की उपस्थिति में प्रवाहित करेंगे. इसके बाद दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम होगा. इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह हुसैनाबाद बनेगा. इसे भी पढ़ें : 1250">https://lagatar.in/ed-sent-summons-to-30-people-including-kanhaiya-khudania-in-illegal-mining-case-worth-rs-1250-crore/">1250

करोड़ के अवैध खनन केस में कन्हैया खुडानिया समेत 30 लोगों को ईडी ने भेजा समन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही