Search

 
 
 

हुसैनाबाद : नहर में नहाने के दौरान किशोर की डूबने से मौत

 
Hussainabad, Palamu : हुसैनाबाद प्रखंड के बेलबिघा पंचायत नावाडीह निवासी मोहम्मद निजामुद्दीन का 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद साहिल की नहर में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई. मोहम्मद साहिल वर्तमान में नबीनगर थाना क्षेत्र के बसन बिगहा में अपनी नानी के घर रहता था. वह अपने साथियों के साथ नबीनगर से टंडवा जाने वाली मोड़ के पास नहर में सुबह 9 बजे नहाने गया था. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-accused-of-raping-a-minor-arrested-sent-to-jail/">तांतनगर

: नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/ddd-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

शव की तलाश जारी

परिजनों ने बताया कि साहिल के कुछ साथी 11:30 बजे घर आकर जानकारी दी कि साहिल नहर में डूब गया है. घरवाले मौके पर पहुंचे तो देखा कि साहिल का कपड़ा नहर के किनारे पड़ा हुआ था. काफ़ी देर तक खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका. इसके बाद परिजनों ने स्थानीय नबीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. उसका शव खोजने की गुहार लगाई है. थाना प्रभारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी. खबर लिखे जाने तक शव नहीं मिल पाया. इसे भी पढ़ें :गोड्डा">https://lagatar.in/godda-thief-steals-gold-necklace-from-lawyers-wifes-neck/">गोड्डा

: अधिवक्ता की पत्नी के गले से उचक्के ने उड़ाया सोने का हार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही