Search

 
 
 

हुसैनाबाद : ओवरलोडिंग पर कार्रवाई, एसडीओ ने तीन हाइवा किया जब्त

 
Hussainabad, Palamu:  हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी सह आईएएस आशीष गंगवार ने ओवरलोडिंग को लेकर दो दिनों में तीन हाइवा को जब्त कर हुसैनाबाद थाना को सुपुर्द किया है. यह कार्रवाई जपला छतरपुर मुख्य मार्ग पर किया गया. सभी हाइवा पर ओवरलोड गिट्टी व मोरम लदा हुआ है. इस संबंध में एसडीओ आशीष गंगवार ने कहा कि सभी जब्त हाइवा की जब्ती सूची को जिला खनन पदाधिकारी मेदिनीनगर को कार्रवाई के लिए अग्रसारित गया है. उन्होंने कहा कि हाइवे पर ओवरलोड गिट्टी व मोरम लाद कर सड़क पर वाहन सरपट दौड़ा रहे हैं. जिस कारण कहीं ना कहीं दुर्घटना घटना की संभावना बनी रहती है. उन्होंने ओवरलोड सभी बड़े वाहनों के चालकों व हाइवा मालिक को कड़ी चेतावनी दी. जांच अभियान के दौरान बीआर 24 जीसी 5962, जेएच 03 एडी 5944 को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को भेजा गया है. उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग कर सड़क पर चलने वाले सभी बड़े वाहनों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई होगी. वाहन मालिक व चालक यातायात नियम के तहत ही सड़क पर वाहन को चलाएं अन्यथा कार्रवाई को तैयार रहें. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-angered-by-calling-sikh-sp-khalistani-sikhs-took-out-a-protest-march/">रामगढ़

: सिख एसपी को खालिस्तानी कहने से नाराज सिखों ने निकाला विरोध मार्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही