Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : प्रखंड कार्यालय परिसर आवास निर्माण में अनियमितता का आरोप

Hussainabad (Palamu) : हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय परिसर में अधिकारियों कर्मचारियों का आवास निर्माण कराया जा रहा है. इसमें अनियमितता का आरोप प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने लगाया है. बीस सूत्री अध्यक्ष के नेतृत्व में एक दल ने निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि प्राकलन के मुताबिक कार्य नहीं कराया जा रहा है. घटिया ईंट, मिट्टी युक्त बालू, घटिया छड़ और सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है. उन्होंने ठेकेदार के कर्मचारियों से भी जानकारी ली. बीस सूत्री अध्यक्ष ने बताया कि आवासों का निर्माण इसी तरह होता रहा तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-big-allegation-of-giving-chance-to-outside-players-by-taking-money/">बोकारो

: पैसे लेकर बाहरी खिलाड़ियों को मौका देने का बड़ा आरोप

विधायक को सौंपी जायेगी रिपोर्ट

बीस सूत्री अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने बताया कि वह जांच रिपोर्ट विधायक कमलेश कुमार सिंह को देकर जांच कराने का आग्रह करेंगे. उन्होंने बताया कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कार्यकारी एजेंसी के साथ- साथ विभागीय अभियंताओं पर भी कार्रवाई की मांग की जायेगी. उन्होंने बताया कि उनकी बात विधायक कमलेश कुमार सिंह से हुई है. जांच के आलोक में उन्होंने अनियमितता की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे. जांच दल में बीस सूत्री अध्यक्ष योगेंद्र सिंह और गुडु सिंह, विनय पासवान, मनदीप राम, राजकुमार ठाकुर, रजनीश सिंह, बबन सिंह, रविन्द्र कांस्यकार, जिसान हसन, अजय चंद्रवंशी शामिल थे.

अनियमितता से इंजीनियर ने किया इनकार

जब इस संबंध में आवासीय परिसर के निर्माण कर रहे कंपनी के जूनियर इंजीनियर सूर्या से बताया कि हम लोग सरकार के द्वारा निविदा में दिए गए सभी नियमों का पालन कर रहे हैं. साथ ही जो कार्य किया जा रहा है गुणवत्तापूर्ण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मेरी कंपनी हुसैनाबाद में 4 सालों से काम कर रही है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-administration-broke-more-than-40-shops-in-shastri-nagar/">जमशेदपुर

: शास्त्रीनगर में जिला प्रशासन ने 40 से अधिक दुकानें तोड़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही