Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : असामाजिक तत्वों ने की बारातियों की पिटाई, नहीं हुई शादी

लड़की के पिता ने पुलिस से शादी कराने की लगाई गुहार Hussainabad, Palamu:  हुसैनाबाद मोहम्मदगंज थाना अंतर्गत बरडंडा पंचायत के नवकाटोला गांव के हंसराज रजवार की बेटी की शादी होनी थी. इसके लिए सोमवार रात बारात आई थी. इसी बीच बगल गांव पांती के कुछ असामाजिक तत्व शराब के नशे में धुत्त होकर बराती के साथ मारपीट करने लगे. मारपीट में कई बाराती घायल हो गए. सभी बाराती रात में ही अपनी जान बचाकर भाग गए. वहीं असामाजिक तत्वों ने लड़की को शादी में देने के लिए लाया बक्सा सहित सभी समान को बर्बाद कर दिया. बारात हैदरनगर थाना क्षेत्र के निमियां गांव से आई थी. बराती पक्ष के बटेश्वर रजवार और लड़का के बहनोई विकास रजवार को जम कर लाठी डंडे से पिटाई कर दी गयी. सभी घायलों का इलाज हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल में किया गया. इसे भी पढ़ें-कल्पना">https://lagatar.in/kalpana-soren-did-camp-in-gandey-is-campaigning-from-door-to-door/">कल्पना

सोरेन ने गांडेय में किया कैंप, घर-घर कर रही हैं कैंपेन

बेटी की शादी कराए प्रशासन : हंसराज रजवार

इस संबंध में लड़की के पिता हंसराज रजवार ने मोहम्मदगंज थाना को सूचना दी है. हंसराज रजवार ने बताया कि बारात की सेवा में पूरा रजवार परिवार के लोग लगे हुए थे. इसी बीच पांती गांव के कुछ युवक शराब के नशे आकर बराती के साथ मारपीट करने लगे. मारपीट के भय के कारण सभी बाराती भाग गए. उन्होंने कहा कि किसी भी बाराती ने ना नाश्ता किया ना ही खाना खाया. हंसराज रजवार ने कहा कि अब मेरी बेटी की शादी कैसे होगी. किसी भी लड़की के शादी को सफल बनाने में गांव सहित आसपास के लोग खड़े होकर शादी को संपन्न कराते हैं. किंतु हमारे यहां लोग ऐसे घिनौने हरकत कर क्षेत्र व पंचायत को बदनाम कर दिया. उन्होंने स्थानीय प्रशासन से हल्दी लगी अपनी बेटी की शादी कराने की गुहार लगाई है. दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची. आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mining-department-team-raided-hardcoke-kiln-documents-seized/">धनबाद

: खनन विभाग की टीम ने हार्डकोक भट्ठा में की छापेमारी, कागजात जब्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही