Search

हुसैनाबाद : खड़े ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

Hussainabad, Palamu : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग खड़े ट्रक में यात्रियों से भरी ऑटो ने टक्कर मार दी. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएस मेदनीनगर रेफर कर दिया. जयप्रकाश ठाकुर, उम्र 39 वर्ष, पिता-पारसनाथ ठाकुर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं घायलों में रूबी देवी, 27 वर्ष, पति- रमेश ठाकुर, संगीता देवी, 37 वर्ष, पति- जयप्रकाश ठाकुर को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएस मेदनीनगर रेफर कर दिया गया है. हुसैनाबाद पुलिस ने ट्रक और ऑटो को जब्त कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें :9">https://lagatar.in/the-country-is-in-bad-condition-in-9-years-youth-rjds-protest-on-30th-ranjan-yadav/">9

साल में देश बदहाल, 30 को युवा राजद का धरना : रंजन यादव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp