Search

 
 
 

हुसैनाबाद : जागरूकता अभियान सह सम्मान समारोह का आयोजन

 
दहेज प्रथा और बाल विवाह को लेकर जागरुकता अभियान सह सम्मान समारोह Hussainabad Hariharganj, Palamu: रविवार को शहर के मोतीराज महिला कॉलेज के मैदान में दहेज प्रथा व बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने जबकि संचालन डॉ नरेंद्र कुमार प्रियदर्शी ने किया. मौके पर सोसाइटी के सचिव विकास कुमार माली ने उपस्थित लोगों से कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या पर रोक लगाना व सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करना है. इसके अलावा संस्था महिला सशक्तिकरण को लेकर दृढ़ संकलिप्त हैं. वही भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सह समाजसेवी राजीव रंजन ने कहा कि समाज में जो बेटियों को बोझ समझते हैं वे अपनी बेटियों को बोझ नहीं समझें. संस्था में आकर मिलें. शिविर में मुख्य अतिथियों के द्वारा दर्जनों किशोरियों व महिलाओं तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं को उपहार देकर समानित किया गया. इसे भी पढ़ें-घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-people-of-chhaudiya-and-chhabisa-villages-decided-to-boycott-the-vote/">घाटशिला

: छौड़िया एवं छबिसा गांव के लोगों ने वोट बहिष्कार का लिया निर्णय
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-28-at-16.54.45_5ffec775-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर समाजसेवी राजीव रंजन, पूर्व जिला परिषद आशा कुमारी, अरविंद पासवान, डॉ. संजय कुमार सर्वेयर कृष्ण कुमार, संस्था के जिला महासचिव नगीना बौद्ध, कोषाध्यक्ष अंजू कुमारी, मुखिया संघ अध्यक्ष संदीप यादव, आकाश भारती, टिंकू तिवारी, अभिषेक सजन, फंटूश गुप्ता, मुरारी यादव, पवन यादव, रंजीत कुमार, संजय जायसवाल, संतोष गुप्ता, विनोद पासवान, राजकुमार रविदास टंटू मिश्रा, ज्योति कुमारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-टीएमसी">https://lagatar.in/sunny-sinku-left-tmc-and-returned-to-congress-said-corrected-the-old-mistake/">टीएमसी

छोड़ समर्थकों संग कांग्रेस में वापस लौटे सन्नी सिंकू, कहा- सुधार ली पुरानी भूल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही