Search

 
 
 

हुसैनाबाद : कर्नल कप के फाइनल में बभंडी, बैरांव को दी मात

 
Hussainabad, Palamu: हुसैनाबाद अनुमंडल अंतर्गत कर्पूरी मैदान में खेले जा रहे कर्नल कप फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को बैरांव का सामना बभंडी से हुआ. हाफ टाइम तक बैरांव ने 1-0 की बढ़त बनाए रखा था. लेकिन मध्यांतर के बाद बभंडी की टीम ने आक्रामक खेल खेलते हुए गोल कर मुकाबले को और रोमांचक बना दिया. उसके बाद दोनों टीमों ने कई प्रयास किए परन्तु गोल करने में सफल नहीं हुई. फैसला पेनाल्टी शूटआउट में हुआ, जिसमें बभंडी ने बैरांव को 3-1 से हराकर विजय हासिल की और फाइनल में अपना स्थान पक्का किया. अब 7 जनवरी दिन रविवार को खिताबी मुकाबला बभंडी बनाम चार जनवरी को खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता के बीच खेला जाएगा. मैच से पूर्व क्लब के संरक्षक कर्नल डॉ संजय कुमार सिंह बैरांव पंचायत के पंसस छोटू पाल महुअरी पंसस बद्रीनारायण सिंह रवि रंजन सिंह तथा धीरेन्द्र कुमार ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया. मौके पर हजारों खेलप्रेमी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-brutal-murder-of-newly-married-woman-dead-body-found-in-a-semi-nude-state-in-the-drain/">चाईबासा

: नवविवाहिता की निर्मम हत्या, नाले में अर्धनग्न अवस्था में मिला शव
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-03-at-18.40.19_0b085711-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही