Search

 
 
 

हुसैनाबाद : 7 अप्रैल को आएंगे बाबूलाल मरांडी, होगा भव्य स्वागत

 
Hussainabad, Palamu:  हुसैनाबाद अनुमंडल मुख्यालय के जेपी चौक समीप पूर्व उप प्रमुख यमुना सिंह के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. आगामी 7 अप्रैल रविवार को दिन के 11 बजे हैदरनगर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का आगमन होगा. बैठक की समीक्षा करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र कुमार सिंह व रामप्रवेश सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद विधानसथभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों के अलावे कुल 341 बूथों के कार्यकर्ताओं को विभिन्न माध्यमों से सूचना दे दी गई है. उन्होंने कहा कि हरिहरगंज, पिपरा, उर्दवार, हुसैनाबाद शहरी व ग्रामीण, हैदरनगर व मोहम्मदगंज के मंडल अध्यक्षों ने 200 से अधिक वाहनों से ग्रामीण समर्थक व ग्रामीणों को चुनावी जनसभा में लाने के लिए संकल्प लिया गया है. इसे भी पढ़ें-युवा">https://lagatar.in/youth-should-invest-keeping-the-risk-in-mind-cma-samraj-nair/">युवा

जोखिम को ध्यान में रखकर निवेश करें : सीएमए समराज नायर

भीषण गर्मी को देखते हुए आपातकालीन व्यवस्था

बैठक में शामिल रामराज मेहता, नीरज कुमार सिंह, उमेश चंद्र शिव, बल्लू बलराम, अजय प्रसाद गुप्ता, संजय मेहता सहित अन्य मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने हैदरनगर हाईस्कूल मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के बाद कहा कि आगंतुकों के लिये भीषण गर्मी को देखते हुए समुचित पेयजल व आपातकलीन चिकित्सा सेवा बहाल किया जायेगा. बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. अजय जयसवाल, रणविजय सिंह, सरयू प्रसाद गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे. इसे भी पढ़ें-बढ़ती">https://lagatar.in/caution-and-protection-necessary-in-rising-heat-deputy-commissioner/">बढ़ती

गर्मी में सावधानी व बचाव जरूरी : उपायुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही