Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : धूमधाम से मनेगा बराही धाम वार्षिकोत्सव, भोजपुरी और बॉलीवुड कलाकार को बुलाने की तैयारी

Hussainabad (Palamu) : पलामू के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के बराही धाम कार्यालय में शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट धाम समिति व ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता धाम समिति के संरक्षक हीरा सिंह ने किया, संचालन प्रभात कुमार सिंह ने की. बैठक में आगमी मई में प्रथम हनुमान मंदिर की वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन कराने को लेकर विचार-विमर्श कर कार्यक्रम की रूप रेखा बनाई गई. बैठक में निर्णय लिया गया की आगामी 5 मई को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, 6मई को पूजा पाठ व अनुष्ठान 7 मई को पूर्णाहूति व भंडारा का आयोजन किया जायेगा. साथ ही मेला और  मीना बाजार के साथ भोजपुरी और बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकारों के कार्यक्रम आयोजित कराने के साथ-साथ भक्ति जागरण व कथा वाचकों को भी बुलाने पर गहन चर्चा की गई. मालमू हो कि झारखंड और बिहार की सीमा पर स्थित बराही धाम में इन दिनों प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, क्योंकि यहां विश्व की सबसे उंची दक्षिण मुखी105 फिट की हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गई है. बैठक में मुखिया सुदामा यादव,राकेश रंजन,मंगल यादव,सुरेंद्र सिंह, विजय सिंह, नवनीत सिंह रामबली यादव,पुष्पराज सिंह,गोविंदा सिंह, बबन कुमार सिंह, सकलेश यादव,दीपक सिंह आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : दुखद">https://lagatar.in/tragic-painful-death-of-4-examinees-coming-after-final-inter-exam-one-referred-to-rims/">दुखद

: इंटर की अंतिम परीक्षा देकर आ रहे 4 परीक्षार्थियों की दर्दनाक मौत, एक रिम्स रेफर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही