Search

 
 
 

हुसैनाबाद : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बराहीधाम का वार्षिकोत्सव

 
भगवती जागरण भव्य भंडारे के साथ संपन्न Hussainabad, Palamu: चर्चित बराहीधाम परिसर में शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट व बराही धाम परिवार के सौजन्य से दो दिवसीय बराही धाम वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया. भगवती जागरण और भव्य भंडारे के साथ मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो गया. सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान के साथ वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना की गई. सुबह से बाराहीधाम परिसर में श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ने लगी. जय श्रीराम... जय हनुमान की उदघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा, लोगो की देर रात आने का सिलसिला जारी रहा, वही रात्रि में भगवती जागरण का आयोजन किया गया. झारखंड के बराही धाम के युवा भोजपुरी गायक मनीष यादव ने वंदना गीत प्रस्तुत किया. वहीं बिहार के मशहूर भोजपुरी गायक दीनदयाल बंधु और अक्षरा गुप्ता ने एक से बढ़ एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों का मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं मंगलवार को सुबह आरती पूजा अनुष्ठान के साथ भव्य भंडारा का अयोजन किया गया, जहां क़रीब पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओ ने महाप्रसाद ग्रहण किया, मालूम हों कि बराही धाम परिसर में स्थित दक्षिणमुखी हनुमान जी की 105 फिट प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 7 मई 2022 को हुआ था. इसे भी पढ़ें-एनसीपी">https://lagatar.in/ncp-workers-will-seek-votes-for-bjp-candidate-kamlesh-singh/">एनसीपी

कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगेंगे वोट : कमलेश सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही