Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : सोन नदी पर पुल निर्माण के लिए संसद में बीडी राम ने उठायी आवाज

Advertisement
Advertisement
देवरी कलां के ग्रामीणों ने जताया हर्ष Hussainabad, Palamu: पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने मंगलवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत सोन नदी पर पुल निर्माण कराने के लिए आवाज उठायी. श्री राम ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पलामू जिला (झारखंड) के हुसैनाबाद प्रखंड के ग्राम पंचायत देवरी कला सूर्य मंदिर के सामने एवं दूसरी तरफ रोहतास जिला (बिहार) के नौहट्टा प्रखंड के ग्राम देवीपुर में झारखंड एवं बिहार के बीच बहने वाली सोन नदी पर अंतरराज्जीय कनेक्टिविटी के तहत पुल निर्माण कराने की आवश्यकता है. उक्त पुल के निर्माण से यात्रियों के यात्रा समय में काफी कमी आएगी और झारखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच अंतरराज्जीय कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी. विदित है कि जपला सीमेंट फैक्ट्री बंद होने के बाद हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में कोई उद्योग या वैकल्पिक व्यापार का रास्ता नहीं है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-dharmendra-goswami-becomes-press-advisor-to-chief-minister/">रांची

: मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार बने धर्मेंद्र गोस्वामी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही