Search

 
 
 

हुसैनाबाद : बीडीओ पर मनमानी का आरोप, एसडीओ से शिकायत

 
अबुआ आवास मामले को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा आवेदन Hussainabad, Palamu:  हुसैनाबाद प्रखंड में अबुआ आवास चयन में मनमानी का आरोप लगाया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाया गया है. इस मामले को लेकर गुरुवार को दंगवार पंचायत के अबुआ आवास के लाभुकों ने अनुमंडल पदाधिकारी अशीष गंगवार को एक लिखित आवेदन दिया. आवेदन में कहा है कि हमलोगों का अबुआ आवास के लिऐ जियो टैग हुआ था. इसी बीच 21 फ़रवरी को प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार और पंचायत सचिव दंगवार पंचायत में पहुंचकर जायजा लिया और साथ में पंचायत सचिव को वहीं पर डांट फटकार करने लगे. कहा कि इन लोगों का अबुआ आवास का जियो टैग कैसे हो गया. सभी लोगों का जियो टैग से नाम हटवाओ नहीं तो तुम्हें हम निलंबित कर देंगे. हमलोगों ने बीडीओ से कहा कि हम सभी लोग अत्यंत गरीब परिवार से हैं. किसी तरह टूटे हुऐ घर में करकट लगा कर रहते हैं, लिखित आवेदन में लाभुकों ने कहा है कि आप अपने स्तर से हमलोग की स्थिति जांच करा कर अबुआ आवास दिलाएं. आवेदन पत्र में सबिता देवी, प्रमिला देवी, रबीना बीबी, बुधिया देवी, बसंती देवी समेत कई लाभुकों का नाम शमिल है. इसे भी पढ़ें-CM">https://lagatar.in/cm-champai-held-a-marathon-meeting-said-hemant-will-go-to-the-elections-with-the-issues-and-governments-work/">CM

चंपाई ने की मैराथन बैठक, कहा- हेमंत मुद्दे और सरकार के कार्यों के लेकर जाएंगे चुनाव में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही