Search

 
 
 

हुसैनाबाद : BDO व मुखिया ने कररबार नदी में ग्रेड वन बालू घाट का किया शुभारंभ

 
  • बालू घाट चालू होने से क्षेत्र का होगा सर्वांगीण विकास
  • क्षेत्रवासी बालू का उपयोग उचित कार्यों में करें : रौशन कुमार
Hussainabad (Palamu) :  हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत पथरा पंचायत स्थित कररबार नदी में रविवार को ग्रेड वन बालू घाट का शुभारंभ किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशन कुमार और पथरा पंचायत के मुखिया नरेश कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से  नारियल फोड़कर घाट पर काम शुरू किया.  इस बालू घाट का खाता संख्या 230 और प्लॉट संख्या 914, 178, 206, 156 और 145 है. इसका कुल रकबा (क्षेत्रफल) 28.84 एकड़ है.

बालू का दुरुपयोग ना करने की अपील

मौके पर प रोशव कुमार ने कहा कि इस बालू घाट के चालू हो जाने से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि बालू का उपयोग सही कार्यों में करें. इसका दुरुपयोग ना करें. वहीं नरेश कुमार पासवान ने कहा कि अब पंचायत में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं अबुआ आवास, सड़क, कुआं आदि के निर्माण में गति आयेगी. इससे आम लोगों का विकास होगा. अब विकास कार्यों में बालू के अभाव में बाधा उत्पन्न नहीं होगी.

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद 

मौके पर उप मुखिया कुसुम देवी ,अमीन विनय कुमार, पंचायत सेवक नारायण सिंह, रोजगार सेवक राजेंद्र राम, वार्ड सदस्य रीना देवी , विजय पासवान के आलावा ग्रामीणों में संजय कुमार, गोविंद वर्मा , अभय सिंह, प्रवेश पासवान, रविंद्र कुमार, राजकुमार, संजू कुमार पासवान, दीपक कुमार, दिनेश पासवान ,विनय पासवान ,मनोज पासवान, दिनेश यादव ,आलोक कुमार,अरविंद कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही