Search

 
 
 

हुसैनाबाद : इलाके के खूबसूरत लोकेशन पर भोजपुरी फिल्म की होगी शूटिंग

 
Hussainabad (Palamu) :  हुसैनाबाद क्षेत्र के महुडंड पंचायत प्रकृति की गोद में बैठा हुआ है. नदियों-पहाड़ों से घिरे बासा गांव में फिल्म की शूटिंग होगी. भोजपुरी के मशहूर लोक गायक श्रवण सिंह और फ़िल्म निर्माता आशुतोष पाठक वाराणसी से महुडंड पंचायत पहुंचे. यहां हथबझवा नदी, कंठा पहाड़, छताराज पहाड़, सुन्दरा पहाड़, सीता चुआ, प्रतापपुर गांव, लोहबंधा, चोरपहरा कुंड जलप्रपात का इन्होंने भ्रमण किया. मौके पर लोक गायक श्रवण सिंह ने कहा कि महुडंड का नाम सुना था लेकिन कभी देखा नहीं था. यह बहुत सुंदर गांव है. यहां अक्टूबर-नवंबर में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग होगी. इसे भी पढ़ें :जून">https://lagatar.in/complete-pending-houses-till-june-chandrasekhar/">जून

तक लंबित आवासों को पूरा कराएं : चंद्रशेखर

आशुतोष पाठक बाघ संरक्षण पर बना चुके हैं फिल्म

वहीं आशुतोष पाठक फिल्म बना चुके हैं. उनकी फिल्म आखेट बन चुकी है जिसे आप देख सकते हैं. यह फिल्म बाघ संरक्षण पर आधारित है. बेतला नेशनल पार्क में बाघों के शिकार पर यह फिल्म फोकस करता है. उन्होंने बताया कि जल्द हमलोग महुडंड पंचायत क्षेत्र में फिल्म की शूटिंग करेंगे. मौके पर श्रवण सिंह ने गाना गा कर लोगों का मनोरंजन किया. मौके पर लालू कुमार यादव, सत्यनारायण यादव, पवन पड़हिया, गुड्डू यादव, कुलदीप यादव, गंगा प्रसाद, सत्यम गुप्ता मोती साह मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/chakulia-gang-rape-of-minor-on-the-banks-of-coupon-river-case-registered-against-three/">धनबाद

: लड़कियों में राजकमल विद्या मंदिर, लड़कों में किड्स गार्डन बना चैंपियन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही