Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत का फूंका पुतला, लाठीचार्ज का विरोध समेत 2 खबरें

Hussainabad (Palamu) : भाजपा के सचिवालय घेराव आंदोलन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. इसमें कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गये. इसके खिलाफ भाजपा ने पूरे राज्य में काला दिवस मनाया. हुसैनाबाद के जयप्रकाश चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका. मौके पर भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड की बर्बर और दमनकारी सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठियां बरसाईं. आंदोलन को लाठी-डंडो से नहीं रोक पाएगी. इसे भी पढ़ें :भाजपा">https://lagatar.in/bjp-burnt-the-effigy-of-hemant-sarkar-said-the-government-has-become-a-dictatorship/">भाजपा

ने फूंका हेमंत सरकार का पुतला, कहा- तानाशाही हो गई है सरकार

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामप्रवेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि नगर श्रवण अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि ग्रामीण अखिलेश मेहता, भाजपा के जिला पदाधिकारी संतोष सिंह, रंजीत पासवान,सचिता सिंह, सुदेश प्रजापति सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. दूसरी खबर

पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, कई वाहन जब्त

हुसैनाबाद(पलामू) : जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर कामगारपुर पिकेट के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. एसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक पलामू जिला पुलिस चार पहिया वाहनों की सघन जांच चलायेगी. पुलिस निर्देश दे रही है कि वाहन के कागजात लेकर और सीट बेल्ट लगाकर ही अपना वाहन चलायें. इस दौरान दो पहिया वाहनों की भी जांच की गई. कई बाइक और चार पहिया वाहनों को जब्त किया गया. मौके पर हुसैनाबाद थाना प्रभारी जगरनाथ धान, एसआई मनोज, कुमार राम, रामबालक सोरेन, चौकीदार अमित कुमार पासवान के अलावे पुलिस बल के जवान मौजदू थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-workers-burnt-effigy-of-hemant-sarkar-in-protest-against-lathicharge/">धनबाद

: लाठीचार्ज के विरोध में भाजपाइयों ने फूंका हेमंत सरकार का पुतला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही