Search

 
 
 

हुसैनाबाद : एसडीओ से मिले भाजपा नेता, समस्याओं पर ध्यान देने का आग्रह

 
Hussainabad, Palamu:  हुसैनाबाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य वरिष्ठ नेता राम प्रवेश सिंह के नेतृत्व में वर्तमान पदस्थापित प्रशिक्षु आईएएस सह एसडीओ हुसैनाबाद आशीष गंगवार से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान भाजपा नेताओं ने हुसैनाबाद क्षेत्र में व्याप्त जनहित की कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. जिस पर प्रशिक्षु आईएएस सह अनुमंडल पदाधिकारी आशीष गंगवार ने प्राथमिकता के आधार पर सभी समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर जिला मंत्री संतोष कुमार सिंह, उर्दवार मंडल अध्यक्ष रामराज मेहता, सांसद प्रतिनिधि रंजीत पासवान, मंडल उपाध्यक्ष ललन यादव, अखिलेश कुमार सिंह के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-विनोद">https://lagatar.in/ed-seals-vinod-kumars-grid-consultant-at-rospa-tower/">विनोद

कुमार के रोस्पा टॉवर स्थित ग्रिड कंसल्टेंट को ईडी ने किया सील
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही