Search

 
 
 

हुसैनाबाद : भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

 
Hussainabad, Palamu:  हैदरनगर प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में भाजपा ने वर्तमान चंपाई सोरेन सरकार के खिलाफ धरना दिया. भाजपा ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह धरना में बतौर प्रभारी के रूप में मौजूद रहे. इसके बाद वे हुसैनाबाद के प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना में शामिल हुए. मौके पर विनोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि चंपाई सोरेन सरकार में सिर्फ लूट खसोट चल रहा है. झामुमो राज्य का विकास छोड़ कर अपना विकास करने पर फोकस कर रही है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारी और कर्मचारी क्रियाकलाप नहीं सुधारते हैंतो बड़ा आंदोलन होगा. भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. धरना में मुखिया संतोष सिंह, अजय जसवाल, नरेंद्र सिंह, हुसैनाबाद के प्रभारी रामप्रवेश सिंह, रणविजय सिंह, मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, अजय गुप्ता, राजेश करन, उदय विश्वकर्मा, श्रवण अग्रवाल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-farmers-praised-in-kisan-mela/">हुसैनाबाद

के किसानों की किसान मेला में प्रशंसा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही