Search

हुसैनाबाद : भाजपा एक महीने तक चलाएगी जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

Hussainabad (Palamu) : भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यसमिति की बैठक जपला में हुई. इसमें कार्यक्रम प्रभारी के रूप भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल कुमार सिंह, भाजपा कार्यसमिति सदस्य विनोद कुमार सिंह, भाजपा सैन्य प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कर्नल डॉ संजय कुमार सिंह, राम प्रवेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता जबकि संचालन श्रवण अग्रवाल ने की. मौके पर प्रभारी प्रफुल्ल कुमार सिंह ने कहा कि एक माह का जनसंपर्क महाअभियान भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित किया गया है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर एक कार्यकर्ता को लाभुकों के बीच जाना होगा. विगत 9 वर्षों तक सरकारी योजनाओं से लाभुक लोगों से संपर्क करना हमारा लक्ष्य है. इसे भी पढ़ें :जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-illegal-liquor-factory-busted-liquor-worth-rs-50-lakh-seized/">जामताड़ा

: अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 50 लाख की शराब ज़ब्त

अपने कार्यों का प्रचार-प्रसार जरूरी- कर्नल संजय सिंह

कर्नल डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी कार्य को सफल करने के लिए अग्रिम योजना बनाकर सभी बिंदुओं पर विचार करना अनिवार्य होता है. इससे कार्यक्रम में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त होती है. अपने कार्यों का प्रचार-प्रसार भी आवश्यक है.

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर भाजपा नेता संतोष कुमार सिंह, प्रशांत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, नीरज सिंह, अखिलेश मेहता, नरेंद्र उपाध्याय, सुबोध कश्यप, योगेंद्र सिंह, सुभाष कुमार, मनोहर सिंह, जनेश्वर सिंह, महिला मोर्चा से तृप्ति सिंह सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :SSC">https://lagatar.in/better-performance-of-students-of-sure-success-center-in-ssc-exam/">SSC

की परीक्षा में श्योर सक्सेस सेंटर के छात्रों का बेहतर प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//