Search

 
 
 

हुसैनाबाद : भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया

 
Hussainabad, Palamu: भाजपा सैन्य प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक कर्नल डॉ. संजय कुमार सिंह ने अपने हुसैनाबाद अनुमंडल मुख्यालय के आवासीय कार्यालय पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया. भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्षोउल्लास के साथ भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कर्नल संजय सिंह ने भाजपा का झंडोतोलन कर किया. मौके पर जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित की गयी. मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में पलामू संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम को भारी मतों से जिताने और देश भर में एनडीए गठबंधन को 400 पार पहुंचाने का प्रण लिया. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-rs-2-30-lakh-seized-from-passenger-of-maharaja-bus-in-chandankiyari/">बोकारो

: चंदनकियारी में महाराजा बस के यात्री से 2.30 लाख रुपये जब्त

भाजपा आम कार्यकर्ताओं की पार्टी : कर्नल संजय सिंह

मौके पर कर्नल संजय सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जनहित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए जा रहे प्रयासों को पूर्ण सहयोग देकर समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभांवित किया जा रहा है. भाजपा नेता कामेश्वर कुशवाहा ने भाजपा के राष्ट्रीय विचारधारा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग जारी रखने के लिए पार्टी के सदस्यों से अपील की. कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के हुसैनाबाद विधानसभा दौरा व हैदरनगर में होने वाले जनसभा को लेकर रणनीति बनाई गई. मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राम प्रवेश सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता, उर्दवार मंडल अध्यक्ष रामराज मेहता, संतोष सिंह, सांसद प्रतिनिधि अखिलेश मेहता, ‌श्रवण अग्रवाल, सुबोध कश्यप, अशोक सिंह, विजय प्रजापति, अजय सिंह, पप्पू सिंह, डबल सिंह, सत्यनारायण यादव आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-there-is-any-negligence-in-lok-sabha-elections-officers-will-take-action-k-ravi-kumar/">धनबाद

: लोकसभा चुनाव में कोताही हुई तो नपेंगे अफसर- के रवि कुमार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही