Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : बसपा की बैठक, बूथ कमेटी को मजबूत करने पर जोर समेत 3 खबरें

Advertisement
Advertisement
Hussainabad, Palamu : हुसैनाबाद बसपा कार्यालय में बसपा कार्यकर्ताओ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बसपा के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र राम ने की जबकि संचालन प्रदीप कुमार मेहता ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि पूरे विधान सभा क्षेत्र में बहुजन यात्रा शुरू कर पार्टी का जनाधार बढ़ने की जरुरत है. साथ ही हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र में बने 35 सेक्टरों को बांट कर बूथ कमेटी गठन हो. वहीं बसपा के जिला अध्यक्ष अजय भारती ने कहा कि हुसैनाबाद विधान सभा क्षेत्र में जन मुद्दों को लेकर बसपा चरणबद्ध आंदोलन करेगी. बैठक में पूर्व प्रदेश प्रभारी पुनीत अंबेडकर, प्रदेश सचिव नुरुल खान, पारिखा राम, दशरथ मेहता, मुकेश कुमार रवि, प्रमोद राम, कृष्णा राम, मुकेश कुमार रवि, श्रवण राम, सुरेंद्र राम, डॉ किरण राम सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :सीएम">https://lagatar.in/cm-gave-farewell-to-retired-inspector-in-residential-office/">सीएम

ने आवासीय कार्यालय में सेवानिवृत्त इंसपेक्टर को दी विदाई
दूसरी खबर

प्रधानाध्यापक हुए सेवानिवृत, नम आंखों से दी गई विदाई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/vvv-5.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Hussainabad : हुसैनाबाद प्रखंड के मध्य विद्यालय काजरात नावाडीह के प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह सोमवार को सेवानिवृत हो गये. इस मौके पर विद्यालय परिसर में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पलामू के अध्यक्ष सुधीर दुबे, संघ के महासचिव अमरेश कुमार सिंह तथा विशिष्ठ अतिथि बेलबिगहा पंचायत की मुखिया अनंती देवी मौजूद थे.

विजय कुमार सिंह को किया गया सम्मानित

मौके पर ग्रामीणों और शिक्षकों ने सेवानिवृत्त शिक्षक विजय कुमार सिंह को फूल माला, अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया. नम आंखों से विदाई दी. प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर दुबे ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक सामान्य प्रक्रिया है. नियुक्ति के समय ही सेवानिवृत्ति की तिथि अंकित हो जाती है, विजय कुमार सिंह हमारे संघ के एक मजबूत स्तंभ रहे. संघ की ओर से उनको बधाई देते हैं. वहीं मुखिया अनंती देवी ने कहा कि शिक्षक विजय कुमार सिंह ने बेहतर ढंग से विद्यालय का संचालन किया. उनसे दूसरे शिक्षकों को सबक लेनी चाहिए. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के तौर में वरीय शिक्षक दीपनारायण सिंह ने प्रभार लिया. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-aimim-alleges-false-fir-vis-in-charge-opens-front/">हजारीबाग

: एआईएमआईएम ने झूठी प्राथमिकी का लगाया आरोप, विस प्रभारी ने खोला मोर्चा

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ (अजप्टा)के पलामू ज़िला अध्यक्ष सुधीर दुबे, महासचिव अमरेश कुमार सिंह, बेलबिगहा पंचायत की मुखिया अनन्ति देवी, पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी, प्राथमिक विद्यालय काजरात के प्रधानाध्यापक महेश यादव, पूर्व मुखिया सह समाज सेवी रामलखन यादव, सेवानिवृत शिक्षक शिवनारायण सिंह, सतीश सिंह, मनोज कुमार, गुड्डू तिवारी,एसएमसी अध्यक्ष बीरेंद्र चौधरी, शिक्षक दीपनारायण सिंह, राजेश्वर सिंह, सुधीर यादव, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विजय मेहता, बीगन प्रजापति, श्रीराम यादव, सुग्रीव ठाकुर सहित कई शिक्षक, ग्रामीण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. तीसरी खबर

डैम से भैस निकालने के दौरान पानी में डूबा युवक, मौत

Hussainabad :  मोहमदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत काशी सोत डैम से भैस निकालने के दौरान युवक पानी में डूब गया. उसकी मौके पर मौत हो गयी. मृतक की पहचान मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भाली गांव निवासी लखन यादव का 23 वर्षीय पुत्र सतेंद्र कुमार यादव के रुप में हुई है. जानकारी के अनुसार युवक की भैंस काशी सोत डैम में चली गईं थी. वह भैंस को बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान वह डूब गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया है. घटना की सूचना मिलते हैं राजद के प्रदेश महासचिव रवि यादव अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही