Search

 
 
 

हुसैनाबाद : स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, दर्जनों बच्चे घायल

 
डीएवी प्रबंधन की लापरवाही उजागर, बस में क्षमता से अधिक बच्चे थे सवार विधायक ने डीएवी प्रबंधन के रवैये पर जताई नाराजगी Hussainabad (Palamu) : पलामू के हुसैनाबाद के बच्चों को डीएवी स्कूल नबीनगर (बिहार) लेकर जा रही बस शुक्रवार की सुबह गोगोठेंगों गांव के समीप पलट गई. बस में सवार दर्जनों बच्चों को गंभीर चोटें आई है. जबकि अन्य बच्चे भी मामूली रूप से घायल हैं. अभिभावकों का आरोप है कि दो बस के बच्चों को एक ही बस में ठूंस कर ले जाया जा रहा था. उन्होंने आरोप लगाया है कि बस का ड्राइवर शराब के नशे में था. उसे एक बार इसी वजह से हटाया भी गया था. जबकि प्रबंधन ने उसे पुनः रख कर बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है. अभिभावक डॉ. एजाज आलम ने बताया कि उनकी बच्ची शरिया एजाज भी घायल है. इसके अलावा आयुष कुमार, लक्ष्मी लता, रिचा कुमारी, नवाब अली, आरएन पाठक, शबाहत, फैजल खान, स्वामी कुमारी का इलाज नबीनगर के निजी क्लीनिक में किया गया. खबर मिलते ही सभी बच्चों के अभिभावक घटनास्थल पर पहुंच कर बच्चों का हाल जाना. जिन बच्चों को अस्पताल भेजा गया था. उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. नबीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर बस को कब्जे में ले लिया है. जबकि चालक भागने में सफल रहा. घटना की खबर मिलते ही हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने तत्काल कार्यकर्ताओं को नबीनगर भेज कर पूरी घटना की जानकारी ली. उन्होंने एक-एक बच्चे का हाल जाना. उन्होंने क्षमता से अधिक बच्चों को बस में ले जाने और नशे के आदि चालक को स्कूल प्रबंधन द्वारा रखे जाने का कड़ा विरोध किया है. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कर सभी दोषी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को सबक मिलनी चाहिए, जिससे आगे इस तरह की घटनाएं नहीं हो. उन्होंने कहा है कि उन्हें हुसैनाबाद के सभी बच्चों से पूरी हमदर्दी है. विधानसभा सत्र नहीं होता तो वह खुद पहुंच जाते. उन्होंने एनसीपी के अनुमंडल अध्यक्ष विनय पासवान, युवा अध्यक्ष हरी सिंह, सचिव हंसराज सिंह व अजय चंद्रवंशी को नबीनगर अस्पताल भेजकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली है. उन्होंने घायल बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-inauguration-of-three-mini-gun-factories-in-arwal/">बिहारः

अरवल में तीन मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, हथियारों का जखीरा बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही