Search

 
 
 

हुसैनाबाद : चेक पोस्ट पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में वाहनों की जांच

 
Hussainabad, Palamu : हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में इन दिनों लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी अंतरर्राज्यीय सीमा पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है. चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के जवान वाहनों की जांच कर रहे हैं. पलामू पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन, हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार महतो और अनुमंडल पदाधिकारी पीयूष सिन्हा के दिशा निर्देश पर वाहनों की जांच हो रही है. पथरा चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त प्रखंड मजिस्ट्रेट मो. सफीर आलम ने बताया कि सभी तरह के दो पहिए और चार पहिए वाहनों की संघनता के साथ जांच की जा रही है. कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आला अधिकारी के निर्देश पर शराब माफिया पर पैनी नजर रखी जा रही है. साथ ही वाहन चालकों को बिना हेलमेट और कागज़ात के नही चलने की हिदायत दी जा रही है. इसे भी पढ़ें-मोदी">https://lagatar.in/people-of-all-sections-are-upset-with-modi-government-jp-patel/">मोदी

सरकार से सभी वर्गों के लोग परेशान : जेपी पटेल

शराब माफिया पर रखी जा रही पैनी नजर

वहीं चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त प्रखंड मजिस्ट्रेट मो.सफीर आलम ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाहन जांच अभियान लागातार जारी है ताकि इस दौरान किसी भी तरह के अवैध सामान को नहीं लाया जा सके. विदित हो कि पलामू लोकसभा चुनाव का मतदान की तिथि 13 मई है. इसे लेकर दिन प्रतिदिन अंतर्राज्यीय सीमा के चेक पोस्ट पर चौकसी बढ़ा दी गई है. पथरा चेक पोस्ट पर जांच अभियान में प्रतिनियुक्त प्रखंड मजिस्ट्रेट मो. सफीर आलम, एएसआई. धर्मेंद्र सिंह समेत कई पुलिस जवान लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें-मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagars-lifeline-koel-river-on-the-verge-of-drying-up/">मेदिनीनगर

की लाइफ लाइन कोयल नदी सूखने के कगार पर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही