Search

 
 
 

हुसैनाबादः भाजपा संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन, केंद्र सरकार की गिनाई गईं उपलब्धियां

 
Husainabad (Palamu): हुसैनाबाद के टाउन हॉल में भाजपा संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाईं गई. सम्मेलन में राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विधानसभा प्रभारी के रूप में अशोक कुमार सिंह उपस्थित थे. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष उदयनाथ विश्वकर्मा ने किया. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल का सुशासन का प्रमुख आधार सेवा सुशासन गरीब कल्याण दृढ़ इच्छाशक्ति भ्रष्टाचार और आतंक पर जीरो टॉलरेंस नीतिगत पर साहसिक निर्णय है. पार्टी का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब का प्रयास रहा है.

ये रहे मौजूद

इस सम्मेलन में रवींद्र सिंह उर्फ़ बबलू सिंह,संजय कर्नल,रामप्रवेश सिंह,मूना विश्वकर्मा,सतेंद्र जी,बल्लु बलराम,प्रशांत सिंह,संजय मेहता,अजय गुप्ता,उदय विश्वकर्मा,सचिन आनंद,शिव मिश्रा,टिंकु तिवारी,राजेश कर्ण आदि मोर्चा के सैकडो कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- केंद्रीय">https://lagatar.in/central-secretary-and-director-reviewed-ranchi-smart-city-project/">केंद्रीय

सचिव और निदेशक ने की रांची स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही