Search

 
 
 

हुसैनाबाद : कांग्रेस नेता हसनैन जैदी ने लोकल ट्रेन चलाने की मांग की

 
Hussainabad, Palamu: सीआईसी जपला डाल्टेनगंज जिला मुख्यालय तक बीड़ी रेलखंड के बरवाडीह से डेहरी ऑन सोन तक लोकल ट्रेन चलाने की मांग कांग्रेस नेता ने की है. इस संबंध में कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा महासचिव सह प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सैयद हसनैन जैदी ने रेल मंत्रालय को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि गाड़ी संख्या 03311-12 व 03363-64 इस रेलखंड की लाइफ लाइन सवारी गाड़ी है. जिसे बंद कर दिया गया है. अभी वर्तमान में शादी विवाह और जैक द्वारा मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में शामिल होने के लिए लोगों को परेशानी हो रही है. ट्रेन के बंद होने से विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने बताया कि इस दिशा में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन मिला है. मालूम हो कि इस रेलखंड के अंकोरहा व सोननगर स्टेशन पर रिमॉडलिंग का कार्य होने के कारण बीड़ी सेक्शन का लाइफ लाइन समेत कई अन्य ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है. बरवाडीह से नबीनगर तक सवारी ट्रेन चलाने से करीब 20 स्टेशनो से जुड़े यात्रियों को काफी सुविधा होगी. इसे भी पढ़ें-चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-four-people-including-two-children-were-murdered-in-a-family-dispute-5-accused-arrested/">चाईबासा:

पारिवारिक विवाद में हुई थी दो बच्चों समेत चार की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही