Search

 
 
 

हुसैनाबाद : वाहन चेकिंग के दौरान कांस्टेबल की पिटाई, थाना में एफआईआर दर्ज

 
Hussainabad, Palamu:  हुसैनाबाद थाना अंतर्गत दंगवार ओपी में पदस्थापित कांस्टेबल कयामुद्दीन अंसारी ने हुसैनाबाद थाना को लिखित आवेदन सिद्धनाथ नगर निवासी छोटू सिंह समेत अज्ञात 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने थाना को दिए आवेदन में कहा है कि आरक्षी अधीक्षक के निर्देश के आलोक में ओपी प्रभारी संजय कुमार यादव ने अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन जांच का निर्देश दिया था. वाहनों की जांच के दौरान टाटा की नेक्सान कार को हाथ दिया गया. कार रुकी तो देखा कि गाड़ी को छोटू सिंह चला रहा था और बगल की सीट पर एक व्यक्ति बैठा था. जब चेक करने की बात कही गई तो बोला की गाड़ी का डिक्की नहीं खुलेगा. बात करते ही वह कार लेकर भागने लगा. बाइक से नवाडीह के रास्ते जपला तक पीछा करने पर भी वह नहीं मिला. आरक्षी पप्पू कुमार और मो कयामुद्दीन अंसारी दंगवार ओपी लौट रहे थे. इसी दौरान आरक्षी पप्पू कुमार को छोटू सिंह व अन्य दस लोगों ने घेर लिया. उन्होंने पप्पू कुमार की वर्दी का कालर पकड़ कर मारपीट व गाली गलौज करने लगा. जब दोनो आरक्षी हुसैनाबाद थाना को बुलाने की बात कही तो सभी भाग निकले. हुसैनाबाद पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने आरक्षी मो कयामुद्दीन अंसारी के आवेदन पर छोटू सिंह समेत दस अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गए है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-rjd-burnt-effigy-of-pm-modi/">लातेहार

: पीएम मोदी का आरजेडी ने फूंका पुतला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही